Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

झारखंड सब-जूनियर बास्केटबॉल टीम का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, सरयू राय ने किया उद्घाटन

झारखंड सब-जूनियर बास्केटबॉल टीम का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, सरयू राय ने किया उद्घाटन

आर न्यूज/डेस्क : झारखंड की सब-जूनियर बास्केटबॉल टीम ने आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिता की तैयारी शुरू कर दी है। जमशेदपुर के केपीएस कदमा में झारखंड बास्केटबॉल एसोसिएशन की ओर से 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर का उद्घाटन जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने किया।

यह भी पढ़े : दिल्ली में आज भारत-अफगानिस्तान की भिड़ंत, बल्लेबाजों के लिए मददगार रहेगी अरुण जेटली स्टेडियम की पिच

इस प्रशिक्षण शिविर में अंडर-14 बालक और बालिका वर्ग के करीब 35 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं। खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल कोच जे.पी. सिंह के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। शिविर के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, तकनीक, खेल की समझ और टीम के साथ तालमेल बेहतर करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

विजयवाड़ा में होगी राष्ट्रीय प्रतियोगिता

झारखंड की सब-जूनियर बास्केटबॉल टीम के लिए यह शिविर काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। आगामी सब-जूनियर राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 27 सितंबर से 3 अक्टूबर 2026 तक विजयवाड़ा, आंध्र प्रदेश में होना है। इसी प्रतियोगिता को ध्यान में रखते हुए खिलाड़ियों को लगातार अभ्यास कराया जा रहा है।

बालिका खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने पर जोर

उद्घाटन समारोह में विधायक सरयू राय ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बालिकाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर और लगातार प्रोत्साहन मिलना जरूरी है। उन्होंने झारखंड की बेटियों में मौजूद खेल प्रतिभा को आगे लाने पर जोर दिया।

कोच जे.पी. सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान खिलाड़ियों की तकनीक और फिटनेस के साथ-साथ खेल को समझने की क्षमता को मजबूत किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झारखंड की बालिका खिलाड़ियों में अच्छी प्रतिभा है। नियमित अभ्यास, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के साथ वे राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं।

उद्घाटन समारोह में कई लोग रहे मौजूद

प्रशिक्षण शिविर के उद्घाटन कार्यक्रम में पूर्व टाटा स्टील अधिकारी विजय सिंह राणा, केपीएस के निदेशक शरत चंद्रन, पूर्व ओलंपियन हरभजन सिंह, प्रदीप मुखर्जी तथा ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सचिव एवं मानगो नगर निगम के ब्रांड एंबेसडर मुख्तार आलम खान समेत कई लोग मौजूद रहे।

दस दिनों तक चलने वाले इस शिविर के बाद झारखंड की टीम राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए विजयवाड़ा रवाना होगी। खिलाड़ियों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही है।