आर न्यूज/डेस्क : 290 करोड़ रुपये के कथित बैंक ऋण घोटाले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी की टीम ने कोहिनूर स्टील से जुड़े ठिकानों पर करीब आठ घंटे तक छापेमारी और तलाशी अभियान चलाया।
यह भी पढ़े : आशुतोष का कमाल! 3 मिनट 47 सेकंड में गाए 50 राग, बनाया एशिया रिकॉर्ड
इस दौरान कंपनी के चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) कार्यालय से लैपटॉप, हार्ड डिस्क और कई वित्तीय दस्तावेज जब्त किए गए।
मामला बैंक से लिए गए ऋण और उसके कथित दुरुपयोग से जुड़ा है। ED की टीम कंपनी के वित्तीय लेन-देन और संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है।
फिलहाल मामले में जांच जारी है। जब्त किए गए दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
