आर न्यूज/डेस्क : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में मां-बेटी की हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मंझारी थाना क्षेत्र में कुनी कुई और उनकी 27 वर्षीय बेटी नामसी बिरुवा की हत्या के आरोप में पुलिस ने बेटे यदुनाथ बिरुवा समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया है।
यह भी पढ़े : आशुतोष का कमाल! 3 मिनट 47 सेकंड में गाए 50 राग, बनाया एशिया रिकॉर्ड
सदर एसडीपीओ बहामन टुटी के मुताबिक, जमीन विवाद और पारिवारिक रंजिश के चलते 13 अक्टूबर को दोनों की हत्या की गई थी।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर तोरलो जंगल के दावबुरु पहाड़ की एक गुफा से मां-बेटी के जले हुए शवों के अवशेष बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, बेटे ने ही हत्या की साजिश रची थी।
फिलहाल पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
