आर न्यूज/डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले के गम्हरिया थाने से एक गंभीर मामला सामने आया है। पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर थाने पहुंची एक महिला ने वहां तैनात पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म और बदसलूकी का आरोप लगाया है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए संदेही पुलिसकर्मी को हिरासत में ले लिया।
यह भी पढ़े : आशुतोष का कमाल! 3 मिनट 47 सेकंड में गाए 50 राग, बनाया एशिया रिकॉर्ड
महिला के अनुसार, वह शुक्रवार को पारिवारिक विवाद की शिकायत लेकर गम्हरिया थाना पहुंची थी। इसी दौरान एक पुलिसकर्मी ने उसके साथ कथित तौर पर गलत व्यवहार किया।
मामले की जानकारी मिलने के बाद सरायकेला के एसडीपीओ अनुभव भारद्वाज देर रात गम्हरिया थाना पहुंचे और जांच शुरू की। एसडीपीओ के मुताबिक, महिला के आरोपों को गंभीरता से लिया गया है और हिरासत में लिए गए पुलिसकर्मी से पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने निष्पक्ष जांच का भरोसा देते हुए कहा कि आरोप सही पाए जाने पर दोषी के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
