Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

चांडिल में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल; एक की हालत गंभीर

चांडिल में तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक घायल; एक की हालत गंभीर

आर न्यूज/डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। चांडिल-पुरुलिया NH-18 न्यू बायपास पर भालुककोचा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को जोरदार टक्कर मार दी।

यह भी पढ़े : आशुतोष का कमाल! 3 मिनट 47 सेकंड में गाए 50 राग, बनाया एशिया रिकॉर्ड

हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि एक की हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

साप्ताहिक हाट से घर लौट रहे थे दोनों युवक

मिली जानकारी के अनुसार, महादेव महतो और प्रयागराज महतो गुरुवार को चांडिल के साप्ताहिक हाट बाजार से बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान भालुककोचा के समीप एक ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।

स्थानीय लोगों ने पहुंचाया अस्पताल

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को चांडिल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। यहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद दोनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जमशेदपुर स्थित MGM अस्पताल रेफर कर दिया गया।

प्रयागराज महतो की हालत गंभीर

बताया जा रहा है कि हादसे में प्रयागराज महतो की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, घायल महादेव महतो चांडिल के रावताड़ा के रहने वाले हैं, जबकि प्रयागराज महतो मूल रूप से धनबाद के निवासी बताए जा रहे हैं।

इस सड़क हादसे के बाद एक बार फिर NH-18 पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही और सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।