आर न्यूज/डेस्क : कदमा के हिन्द क्लब ने दुर्गा पूजा के दौरान मिले सोने के लॉकेट को लौटाने वाले अपने दो सदस्यों को सम्मानित किया।
यह भी पढ़े : बिहार-हरियाणा में कारतूस तस्करी का खुलासा, भोजपुर और झज्जर से 44 हजार से ज्यादा कारतूस जब्त
क्लब के जूनियर सदस्य प्रतीक रजक और सीनियर सदस्य प्रवीण कुमार को 5 नवंबर की शाम क्लब परिसर में आयोजित समारोह में अंगवस्त्र भेंट किए गए।
दुर्गा पूजा की नवमी पर मिला था सोने का लॉकेट
दुर्गा पूजा की नवमी के दिन एक श्रद्धालु का सोने का लॉकेट गिर गया था। लॉकेट प्रतीक रजक और प्रवीण कुमार को मिला। दोनों ने उसे क्लब के अध्यक्ष नंदजी प्रसाद को सौंप दिया। क्लब ने उनकी ईमानदारी की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया।
हिन्द क्लब परिसर में हुआ सम्मान समारोह
समारोह नंदजी प्रसाद की मौजूदगी में हुआ। वर्मा प्रसाद ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया और नीरज पांडेय ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस मौके पर राजू सिंह समेत क्लब के कई सदस्य मौजूद रहे। उन्होंने प्रतीक और प्रवीण के इस काम को दूसरों के लिए प्रेरणादायक बताया।
