र न्यूज /डेस्क : जमशेदपुर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। टेल्को कॉलोनी में रहने वाले राजेश गिरी को एक फोन कॉल का जवाब देना महंगा पड़ गया। साइबर ठग ने उन्हें भरोसे में लेकर मोबाइल पर आने वाला OTP बताने को कहा। राजेश ने जैसे ही OTP साझा किया, उनके बैंक खाते से लगातार पैसे निकलने लगे। कुछ ही देर में खाते से 63 हजार 200 रुपये गायब हो गए।
यह भी पढ़े : झारखंड के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, विकसित भारत क्विज में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने का अवसर
घटना 3 सितंबर की बताई जा रही है। ठगी का पता चलने के बाद राजेश गिरी ने इसकी शिकायत टेल्को थाना पुलिस से की। शिकायत के करीब नौ दिन बाद शनिवार को पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज की।
पुलिस ने उस मोबाइल नंबर के धारक को आरोपी बनाया है, जिससे राजेश के पास फोन आया था। एफआईआर में 928572549 नंबर के धारक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
थाना प्रभारी के मुताबिक, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि ठगी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और खाते से निकाली गई रकम कहां ट्रांसफर की गई।
पुलिस की ओर से लोगों से अपील है कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, CVV या बैंक से जुड़ी गोपनीय जानकारी साझा न करें। बैंक अधिकारी बनकर फोन करने वाले ठग अक्सर इसी तरह लोगों को अपने जाल में फंसाते हैं।