गुड़ाबांदा में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 25 बाइक-स्कूटी बरामद

गुड़ाबांदा में बाइक चोर गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार; 25 बाइक-स्कूटी बरामद

Published On : September 12, 2026

पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा में पुलिस को बाइक चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो जमशेदपुर और आसपास के इलाकों से बाइक और स्कूटी चोरी कर उन्हें ग्रामीण क्षेत्रों में बेचता था। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़े : OTP बताते ही खाते से निकल गए 63 हजार रुपये, टेल्को कॉलोनी के व्यक्ति से साइबर ठगी

पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों को कटकी मैदान के पास चोरी की बाइक और स्कूटी के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने जमशेदपुर समेत दूसरे जिलों से वाहन चोरी करने की बात कबूल की। आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस ने उनकी निशानदेही पर आठ और बाइक व स्कूटी बरामद की हैं।

पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में कुल 25 मोटरसाइकिल और स्कूटी बरामद की जा चुकी हैं। आरोपियों के पास से दो मोबाइल फोन भी मिले हैं, जिन्हें पुलिस ने जब्त कर लिया है।गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखदेव लोहरा और तोता महली उर्फ टोपा महली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सुखदेव लोहरा का पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है।फिलहाल पुलिस गिरोह के पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी किए गए वाहनों को किन लोगों को बेचा जाता था और इस गिरोह में इनके अलावा और कौन-कौन लोग शामिल हैं।


Author

Sanjana Das

Follow us on: facebook instagram twitter

Your email address will not be published.

Related Posts

साकची में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

साकची में दिनदहाड़े चोरी का खुलासा, एक और आरोपी गिरफ्तार; सोने चांदी के जेवर बरामद

र न्यूज/डेस्क : जमशेदपुर के साकची थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। तमरिया रोड स्थित क्वार्टर में हुई...

September 12, 2026
OTP बताते ही खाते से निकल गए 63 हजार रुपये, टेल्को कॉलोनी के व्यक्ति से साइबर ठगी

OTP बताते ही खाते से निकल गए 63 हजार रुपये, टेल्को कॉलोनी के व्यक्ति से साइबर ठगी

र न्यूज /डेस्क : जमशेदपुर में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। टेल्को कॉलोनी में रहने वाले राजेश गिरी को एक फोन कॉल का जवाब देना महंगा...

September 12, 2026
जमशेदपुर में 14 से 30 सितंबर तक होगा 108वां गणेश पूजा महोत्सव, मेला और भजन कार्यक्रम होंगे खास

जमशेदपुर में 14 से 30 सितंबर तक होगा 108वां गणेश पूजा महोत्सव, मेला और भजन कार्यक्रम होंगे खास

जमशेदपुर में श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव का 108वां आयोजन इस बार भव्य रूप से किया जाएगा। गणेश पूजा महोत्सव 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान...

September 12, 2026
चांडिल डैम के पुनर्वास स्थलों पर अवैध कब्जे का आरोप, विस्थापित मंच ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

चांडिल डैम के पुनर्वास स्थलों पर अवैध कब्जे का आरोप, विस्थापित मंच ने प्रशासन से कार्रवाई की मांग की

र न्यूज/डेस्क : चांडिल डैम विस्थापित समन्वय मंच की ओर से 116 विस्थापित गांवों और 13 पुनर्वास स्थलों को लेकर चल रही संवाद यात्रा के दूसरे चरण के चौथे दिन...

September 11, 2026