Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

पीएम आवास के फ्लैटों को सरयू राय ने बताया ‘नरक’, पानी की टंकी के पास सीवेज टैंक पर उठाए सवाल

पीएम आवास के फ्लैटों को सरयू राय ने बताया ‘नरक’, पानी की टंकी के पास सीवेज टैंक पर उठाए सवाल

आर न्यूज/डेस्क : बिरसानगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए फ्लैटों की हालत देखकर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नाराजगी जताई। आवास परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे सरयू राय ने सड़क, नाली, पानी की निकासी, सफाई, रोशनी और सुरक्षा जैसी बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गरीब परिवारों को घर तो दे दिए गए, लेकिन वहां रहने के लिए जरूरी सुविधाएं तक ठीक से उपलब्ध नहीं कराई गईं।

यह भी पढे : पैर में फ्रैक्चर के बावजूद मानगो की बेटी स्नेहा ने जीते दो विश्व स्वर्ण, देश-झारखंड का बढ़ाया मान

सरयू राय ने ब्लॉक 8 और 32 का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि बारिश के बाद परिसर में पानी जमा हो जाता है और कई जगहों पर जलभराव की स्थिति बन जाती है। पानी भूतल के साथ-साथ सीढ़ियों और लिफ्ट के आसपास तक पहुंच रहा है। इससे फ्लैटों में रहने वाले लोगों को रोजमर्रा की परेशानी झेलनी पड़ रही है। निरीक्षण के दौरान कुछ जगहों पर दीवारों में दरारें भी नजर आईं।

पानी की टंकी के पास सीवेज टैंक पर सवाल

निरीक्षण के दौरान ब्लॉक 8 में पेयजल टंकी के पास बने सीवेज टैंक को देखकर सरयू राय ने गंभीर आपत्ति जताई। उनका कहना है कि पीने के पानी की टंकी के इतने करीब सीवेज टैंक बनाया जाना चिंता का विषय है। उन्होंने इस व्यवस्था के लिए जुडको की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की जांच कराने और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।

निर्माणाधीन ब्लॉकों में सुरक्षा का मुद्दा

सरयू राय ने निर्माणाधीन ब्लॉकों की सुरक्षा व्यवस्था पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अधूरे भवनों और परिसर में असामाजिक तत्वों के जुटने की शिकायतें सामने आ रही हैं। ऐसे में यहां रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने आवास परिसर में पुलिस टीओपी बनाने की मांग की, ताकि लोगों को सुरक्षा का भरोसा मिल सके।

प्रधानमंत्री को लिखेंगे पत्र

सरयू राय ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना का मकसद गरीब परिवारों को सम्मानजनक और सुरक्षित घर उपलब्ध कराना है। लेकिन अगर घर मिलने के बाद भी लोगों को पानी, जल निकासी, सफाई, सड़क और सुरक्षा जैसी बुनियादी समस्याओं से जूझना पड़े, तो योजना के उद्देश्य पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

उन्होंने कहा कि बिरसानगर पीएम आवास की समस्याओं को लेकर वह प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे और पूरे मामले में हस्तक्षेप की मांग करेंगे। साथ ही संबंधित विभाग और जुडको से खामियों को दूर कर लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की जाएगी।