आर न्यूज/डेस्क :भारतीय हॉकी के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। भारत की पुरुष और महिला जूनियर हॉकी टीमों ने जूनियर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है। दोनों टीमों के शानदार प्रदर्शन से देशभर में खुशी का माहौल है। इस सफलता के साथ दोनों भारतीय टीमों ने जूनियर विश्व कप के लिए भी क्वालिफाई कर लिया है।
यह भी पढ़े :भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर जीता महिला एशिया कप, मंधाना-शेफाली के बाद गेंदबाजों का धमाल
पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का सामना दक्षिण कोरिया से हुआ। टीम इंडिया ने शुरुआत से ही आक्रामक हॉकी खेली और पूरे मुकाबले में अपना दबदबा बनाए रखा। भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार तालमेल और बेहतरीन फिनिशिंग का प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 4-1 से करारी शिकस्त दी।
इस जीत के साथ भारतीय पुरुष जूनियर हॉकी टीम ने रिकॉर्ड छठी बार जूनियर एशिया कप का खिताब अपने नाम किया। फाइनल में मिली यह जीत भारतीय खिलाड़ियों के आत्मविश्वास और उनकी कड़ी मेहनत का नतीजा है।
वहीं, महिला जूनियर हॉकी टीम ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट में अपना परचम लहराया और जूनियर एशिया कप की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। दोनों भारतीय टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल दिखाया और महत्वपूर्ण मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब तक का सफर तय किया।
जूनियर एशिया कप में खिताबी जीत हासिल करने के साथ ही भारत की पुरुष और महिला दोनों जूनियर टीमें अब जूनियर विश्व कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगी। भारतीय हॉकी के लिए यह उपलब्धि इसलिए भी खास है क्योंकि इससे युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का बड़ा मौका मिलेगा।
भारत की दोनों जूनियर टीमों की इस ऐतिहासिक सफलता से हॉकी प्रेमियों में उत्साह है। खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि भारतीय हॉकी का भविष्य मजबूत हाथों में है।
