र न्यूज/डेस्क : बिरसानगर थाना क्षेत्र के बारीडीह स्थित विजया गार्डन फेज-7 में सोमवार सुबह एक दर्दनाक घटना सामने आई। यहां 62 वर्षीय संदीप पाल की 10वीं मंजिल से गिरने के बाद मौत हो गई। घटना सुबह करीब 5 बजे की बताई जा रही है।
यह भी पढ़े : हल्दीपोखर में अधिवक्ता के घर बड़ी चोरी, ग्रिल तोड़कर घुसे चोर; 17 लाख के जेवरात और नकदी लेकर फरार
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
मानसिक तनाव में थे संदीप पाल
परिजनों के मुताबिक, संदीप पाल पिछले कुछ दिनों से मानसिक तनाव और डिप्रेशन से गुजर रहे थे। करीब 15 दिन पहले वह अपनी बेटी को बीकॉम की पढ़ाई के लिए मुंबई स्थित कॉलेज में छोड़कर जमशेदपुर लौटे थे। परिजनों का कहना है कि बेटी के मुंबई में रहने और वहां की परिस्थितियों को लेकर वह काफी चिंतित थे। इसके बाद से उनकी मानसिक स्थिति प्रभावित होने की बात सामने आ रही है।
टाटा स्टील मर्चेंट मिल के पूर्व चीफ थे संदीप पाल
संदीप पाल टाटा स्टील के मर्चेंट मिल के पूर्व चीफ रह चुके थे। उनके निधन की खबर सामने आते ही परिवार और परिचितों में शोक की लहर है। घटना के बाद विजया गार्डन में भी लोगों की भीड़ जुट गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलने के बाद बिरसानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस परिजनों और आसपास मौजूद लोगों से पूछताछ कर रही है।
फिलहाल मौत के पीछे की वास्तविक वजह पूरी तरह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
