Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

जमशेदपुर के स्टार्ट-अप रिकोक्राफ्ट को मिली 5 लाख रुपये की एंजेल फंडिंग, स्थानीय कारीगरों को मिलेगा बड़ा फायदा

जमशेदपुर के स्टार्ट-अप रिकोक्राफ्ट को मिली 5 लाख रुपये की एंजेल फंडिंग, स्थानीय कारीगरों को मिलेगा बड़ा फायदा

आर न्यूज /डेस्क : झारखंड के स्टार्ट-अप और इनोवेशन क्षेत्र के लिए जमशेदपुर से एक अच्छी खबर सामने आई है। शहर के बिरसानगर क्षेत्र से संचालित हस्तशिल्प स्टार्ट-अप रिकोक्राफ्ट (Ricocraft) को 5 लाख रुपये की पहली एंजेल फंडिंग मिली है।

यह भी पढे : बिरसानगर में टाटा स्टील मर्चेंट मिल के पूर्व चीफ की मौत, 10वीं मंजिल से गिरने की घटना से मचा हड़कंप

यह फंडिंग नवाचार रिसर्च इंक्यूबेशन एंड इनोवेशन काउंसिल (NRIIC) के थर्ड वर्ल्ड एंजल नेटवर्क की ओर से दी गई है।

स्थानीय कारीगरों की कला को बाजार से जोड़ रहा रिकोक्राफ्ट

रिकोक्राफ्ट का फोकस हस्तशिल्प और पारंपरिक शिल्प से जुड़े काम पर है। स्टार्ट-अप का उद्देश्य स्थानीय कारीगरों और उनकी पारंपरिक कला को आधुनिक बाजार से जोड़ना है, ताकि उन्हें अपने उत्पादों के लिए बेहतर बाजार और स्थायी आजीविका के अवसर मिल सकें।

स्टार्ट-अप के संस्थापक कौशिक चक्रवर्ती छोटे शहर से व्यवसाय खड़ा करने की चुनौतियों के बीच इस पहल को आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे में शुरुआती एंजेल फंडिंग को रिकोक्राफ्ट के विस्तार और कारोबार को अगले स्तर तक ले जाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

12 साल के मार्गदर्शन के बाद अब सीधी फंडिंग

NRIIC के निदेशक अमर नाथ सिंह के अनुसार, संस्था की शुरुआत वर्ष 2014 में झारखंड में स्टार्ट-अप और इनोवेशन का माहौल तैयार करने के उद्देश्य से हुई थी। पिछले करीब 12 वर्षों से संस्था नए उद्यमियों को मार्गदर्शन, मंच और इनक्यूबेशन जैसी सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। अब चयनित स्टार्ट-अप्स को सीधे वित्तीय सहयोग देने की दिशा में भी कदम बढ़ाया गया है।

रिकोक्राफ्ट को मिली 5 लाख रुपये की फंडिंग इसी नई पहल की पहली कड़ी है। संस्था की योजना इस वर्ष अपने पोर्टफोलियो में शामिल अन्य संभावनाशील स्टार्ट-अप्स को भी वित्तीय सहयोग देने की है।

छोटे शहरों से निकल सकता है अगला बड़ा स्टार्ट-अप

स्टार्ट-अप के लिए फंडिंग जुटाना खासकर टायर-2 और टायर-3 शहरों में अभी भी बड़ी चुनौती माना जाता है। ऐसे में स्थानीय एंजेल नेटवर्क और निवेशकों की भूमिका काफी महत्वपूर्ण हो जाती है। NRIIC का थर्ड वर्ल्ड एंजल नेटवर्क संभावनाशील स्टार्ट-अप्स और निवेशकों के बीच कड़ी बनाने की दिशा में काम कर रहा है।

NRIIC की ओर से स्थानीय निवेशकों को स्टार्ट-अप क्षेत्र में निवेश के अवसरों पर विचार करने की अपील भी की गई है। हालांकि, स्टार्ट-अप निवेश को उच्च जोखिम वाला क्षेत्र माना जाता है और इसमें रिटर्न निश्चित नहीं होता।

जमशेदपुर के स्टार्ट-अप इकोसिस्टम के लिए अहम पहल

रिकोक्राफ्ट को मिली यह फंडिंग सिर्फ एक स्टार्ट-अप के लिए आर्थिक सहयोग नहीं है, बल्कि जमशेदपुर और पूरे झारखंड के उभरते स्टार्ट-अप इकोसिस्टम के लिए भी महत्वपूर्ण संकेत है। सही पूंजी, मार्गदर्शन और बाजार तक पहुंच मिलने पर छोटे शहरों से निकले उद्यम भी बड़े स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

NRIIC का मानना है कि आने वाले समय में भारत का अगला बड़ा स्टार्ट-अप या यूनिकॉर्न केवल बड़े महानगरों से ही नहीं, बल्कि टायर-2 और टायर-3 शहरों से भी सामने आ सकता है।