Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

घोड़ानेगी में गूंजा करम गीत, जयराम महतो ने कहा- करम परब हमारी सांस्कृतिक पहचान

घोड़ानेगी में गूंजा करम गीत, जयराम महतो ने कहा- करम परब हमारी सांस्कृतिक पहचान

आर न्यूज/डेस्क : सरायकेला-खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड स्थित घोड़ानेगी के छाता मेला मैदान में झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से ईचागढ़ विधानसभा स्तरीय करम परब का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। पारंपरिक गीत-संगीत और नृत्य के बीच पूरा मैदान झारखंडी संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया।

यह भी पढ़े :ITI पास युवाओं के लिए टाटा मोटर्स में अप्रेंटिसशिप का मौका, पलामू में हुआ कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डुमरी विधायक और झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो शामिल हुए। उनके पहुंचने पर समर्थकों और ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत किया।

पारंपरिक रीति-रिवाज से हुई करम डाली की पूजा

समारोह के दौरान युवतियों ने पारंपरिक परिधान में करम डाली स्थापित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। करम देवता की कथा का श्रवण किया गया और भाई-बहन के स्नेह, प्रकृति के प्रति आस्था तथा सामाजिक एकजुटता से जुड़े इस पर्व को उत्साह के साथ मनाया गया।

करम गीतों पर युवतियों के पारंपरिक नृत्य ने कार्यक्रम में लोक संस्कृति की खूबसूरत छटा बिखेरी। गीत-संगीत और पूजा के माध्यम से झारखंडी परंपराओं को जीवंत रखने का संदेश दिया गया।

जयराम महतो ने भाषा और संस्कृति बचाने पर दिया जोर

सभा को संबोधित करते हुए विधायक जयराम महतो ने कहा कि करम परब झारखंड की परंपरा और सांस्कृतिक पहचान से गहराई से जुड़ा हुआ है। इस पर्व में प्रकृति के प्रति सम्मान के साथ भाई-बहन के रिश्ते की भावना भी निहित है।

उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी तक अपनी भाषा, संस्कृति और पारंपरिक पर्वों को पहुंचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक विरासत को लेकर गौरव की भावना रखने की अपील की।

जयराम महतो ने कहा कि जनता के सम्मान और अधिकार से जुड़े सवालों पर वे लगातार अपनी आवाज उठाते रहेंगे।

प्रतियोगी परीक्षाओं की कथित अनियमितताओं पर उठाए सवाल

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने राज्य की प्रतियोगी परीक्षाओं को लेकर सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में हुई जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और कदाचार की शिकायतें सामने आई हैं।

जयराम महतो ने इन मामलों की सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि जांच के माध्यम से पूरे मामले की सच्चाई सामने आनी चाहिए। दोषी पाए जाने वाले लोगों पर कार्रवाई की जानी चाहिए।

उन्होंने कहा कि झारखंड की प्राकृतिक संपदा के बाद अब विद्यार्थियों के भविष्य से किसी भी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। उनके अनुसार, राज्य गठन के 26 वर्ष बाद भी विकास की अपेक्षित गति हासिल नहीं हो सकी है। उन्होंने राजनीतिक और प्रशासनिक स्तर पर हुई चूकों को राज्य के विकास में बाधक बताया।

बड़ी संख्या में ग्रामीण और कार्यकर्ता रहे मौजूद

करम परब समारोह में समिति के केंद्रीय सचिव गोपेश महतो, मोतीलाल महतो, प्रेम मार्डी, नवीन महतो, पूजा महतो समेत अन्य पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से झारखंडी भाषा, संस्कृति और पारंपरिक पर्वों को संरक्षित करने का संदेश दिया गया। पारंपरिक पूजा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आयोजित यह समारोह ग्रामीणों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा।