Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 26 इंस्पेक्टर और दारोगा का तबादला

जमशेदपुर में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल, 26 इंस्पेक्टर और दारोगा का तबादला

आर न्यूज/डेस्क : पूर्वी सिंहभूम जिले में पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने, अपराध पर नियंत्रण, मामलों की बेहतर जांच और पुलिस व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से 26 पुलिस अधिकारियों का तबादला किया गया है। SSP की ओर से जारी आदेश के तहत सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

यह भी पढ़े : बड़ी खबर: सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता, चांदी के भाव लगातार 5वें दिन स्थिर

इस तबादला सूची में 12 पुलिस निरीक्षक और 14 पुलिस अवर निरीक्षक (दारोगा) शामिल हैं। इनमें कई थाना प्रभारियों को भी बदला गया है। थाना प्रभारियों के स्थानांतरण के लिए डीआईजी सिंहभूम (कोल्हान) क्षेत्र, चाईबासा की मंजूरी भी प्राप्त कर ली गई है।

कई थानों की बदली कमान

तबादले के बाद जिले के कई महत्वपूर्ण थानों की जिम्मेदारी नए अधिकारियों को सौंपी गई है। आजादनगर थाना प्रभारी रहे पुलिस निरीक्षक चन्दन कुमार को पुलिस केंद्र गोलमुरी भेजा गया है। वहीं राजन कुमार को आजादनगर थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।

मधुसूदन दे को साइबर अपराध थाना, संजय सुमन को सोनारी थाना प्रभारी और प्रशांत कुमार सिंह को गोलमुरी थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा राजेन्द्र कुमार मुण्डा को परसुडीह थाना प्रभारी और भूषण कुमार को घाटशिला थाना प्रभारी बनाया गया है। अविनाश कुमार को साइबर अपराध थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

ट्रैफिक और अंचल स्तर पर भी बदलाव

पुलिस विभाग के इस फेरबदल में यातायात व्यवस्था से जुड़े अधिकारियों की जिम्मेदारियों में भी बदलाव किया गया है। शंकर कुमार को साकची यातायात थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं मानगो थाना में तैनात रहे नित्यानंद प्रसाद को मानगो यातायात थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

बिरेन्द्र कुमार को घाटशिला अंचल निरीक्षक बनाया गया है, जबकि अजय कुमार की तैनाती गोलमुरी थाना में की गई है।

दारोगा स्तर पर भी बड़े बदलाव

दारोगा स्तर पर भी कई अधिकारियों को नई जिम्मेदारी दी गई है। शंकर प्रसाद कुशवाहा को बहरागोड़ा थाना प्रभारी, रवि होनाहागा को परसुडीह थाना और अभिषेक कुमार-1 को बरसोल थाना प्रभारी बनाया गया है।

कुमार इन्द्रेश को गोलमुरी थाना में तैनात किया गया है। वहीं सुनील कुमार भोक्ता को श्यामसुन्दरपुर थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है। प्रभा पवन कुमार-1 को पुलिस केंद्र गोलमुरी भेजा गया है।

अशोक कुमार-2 को कमलपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा धनंजय पासवान की तैनाती साकची थाना और मुकेश कुमार साव कोवाली थाना प्रभारी बनाए गए हैं।

इन अधिकारियों को भी मिली नई जिम्मेदारी

तबादला सूची के अनुसार अमित कुमार चौधरी को परसुडीह थाना, अनुज कुमार सिंह को मुसाबनी थाना प्रभारी और करमपाल भगत को कदमा थाना भेजा गया है।

वहीं पंचम तिग्गा को डुमरिया थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अमित कुमार-3 को गोलमुरी थाना में पदस्थापित किया गया है।

पुलिस विभाग के इस व्यापक फेरबदल के बाद जिले के कई थानों और पुलिस इकाइयों में नई टीम के साथ कामकाज शुरू होगा। अधिकारियों की नई तैनाती से अपराध नियंत्रण, लंबित मामलों की जांच, कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग को और प्रभावी बनाने पर जोर रहने की उम्मीद है।