आर न्यूज/डेस्क : जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर-2 से 14 वर्षीय किशोर के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। सेक्टर-2 स्थित क्वार्टर नंबर बी/118 में रहने वाला रियांश गिरी उर्फ डुग्गु, पिता राजीव गिरी, घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटा।
यह भी पढ़े : जरायम पर काबू पाने के लिए बदमाशों से मिलकर टक्कर लेगी सरायकेला और जमशेदपुर पुलिस
किशोर के लापता होने की जानकारी मिलने के बाद जगन्नाथपुर थाना पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है।
घर से नकदी और जेवर लेकर निकला किशोर
परिजनों के मुताबिक, रियांश घर से निकलते समय करीब 25 हजार रुपये नकद और कुछ सोने-चांदी के जेवर अपने साथ ले गया है। काफी देर तक घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर से उसकी तलाश की। रिश्तेदारों और आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन के बावजूद जब किशोर का कोई सुराग नहीं मिला, तो मामले की जानकारी जगन्नाथपुर थाना पुलिस को दी गई।
पुलिस ने किशोर की तलाश शुरू कर दी है और उसके संभावित ठिकानों के साथ आसपास के इलाकों में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
इस हुलिए में निकला था रियांश
परिजनों के अनुसार, लापता होने के समय रियांश ने हरे रंग का ट्राउजर, नीले रंग की टी-शर्ट और चप्पल पहन रखी थी। परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे हैं और पुलिस से भी जल्द किशोर का पता लगाने की उम्मीद जताई है।
लोगों से मदद की अपील
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी व्यक्ति को रियांश गिरी उर्फ डुग्गु के बारे में कोई जानकारी मिले या वह कहीं दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस या परिजनों को दें।
संपर्क नंबर: 7870933384
किशोर के लापता होने के बाद परिवार के लोग चिंतित हैं। पुलिस मामले की जांच करते हुए किशोर की सुरक्षित बरामदगी के लिए संभावित स्थानों पर तलाश कर रही है।
