Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अधिकारों के लिए कोर्ट जाने पर कर्मचारी को नहीं निकाल सकते नौकरी

झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अधिकारों के लिए कोर्ट जाने पर कर्मचारी को नहीं निकाल सकते नौकरी

आर न्यूज/डेस्क : झारखंड हाईकोर्ट ने कर्मचारियों के अधिकारों को लेकर अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने साफ कहा है कि कोई कर्मचारी अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए अदालत का दरवाजा खटखटाता है, तो सिर्फ इस वजह से उसे नौकरी से नहीं हटाया जा सकता।

यह भी पढ़े : जमशेदपुर में ओवरलोड स्कूल वाहनों से बच्चों की सुरक्षा पर सवाल, टेंपो में 8-10 तो वैन में 12-15 बच्चे

कोर्ट ने ऐसी कार्रवाई को कानून के खिलाफ माना और संबंधित कर्मचारियों को सेवा में वापस लेने का निर्देश दिया है।

कोर्ट जाने की वजह से कर्मचारी पर कार्रवाई नहीं हो सकती

जस्टिस दीपक रोशन की पीठ ने धरो उरांव और अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह टिप्पणी की। कोर्ट ने कहा कि अपने अधिकारों की सुरक्षा के लिए न्यायालय की शरण लेना हर नागरिक का अधिकार है। इस अधिकार का इस्तेमाल करने के कारण किसी कर्मचारी को प्रतिकूल कार्रवाई का सामना नहीं करना चाहिए।

कोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया कि संवैधानिक उपचार के लिए अदालत जाने को आधार बनाकर किसी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करना उचित नहीं है।

2004-05 से संविदा पर कर रहे थे काम

मामला स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग की अभियंत्रण कोषांग में काम करने वाले कर्मचारियों से जुड़ा है। याचिकाकर्ताओं की नियुक्ति वर्ष 2004-05 से लिपिक, टाइपिस्ट, चालक और पंप ऑपरेटर जैसे पदों पर संविदा के आधार पर हुई थी।

वर्ष 2016 में विभाग के विलय के बाद भी इन कर्मचारियों से जनवरी 2017 तक काम लिया गया। इसके बाद उन्हें बिना औपचारिक आदेश और बिना कारण बताओ नोटिस के सेवा से अलग कर दिया गया।

पहले भी कर्मचारियों के पक्ष में आया था आदेश

इस मामले में चार फरवरी 2017 को हाईकोर्ट की समन्वय पीठ ने कर्मचारियों की सेवा नियमित करने का आदेश दिया था। राज्य सरकार ने इस आदेश को चुनौती दी, लेकिन उसकी अपील 25 हजार रुपये के हर्जाने के साथ खारिज हो गई।

इसके बाद भी विभाग ने 14 अगस्त 2024 को कर्मचारियों के नियमितीकरण के दावे को खारिज कर दिया। इसी आदेश को लेकर मामला दोबारा हाईकोर्ट पहुंचा।

10 साल से ज्यादा समय तक करते रहे काम

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पाया कि याचिकाकर्ता 10 साल से अधिक समय तक स्वीकृत पदों पर काम करते रहे थे। उनकी नियुक्ति सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी से हुई थी।

कोर्ट ने राज्य सरकार के इस तर्क को स्वीकार नहीं किया कि कर्मचारी स्वीकृत पदों पर नियुक्त नहीं थे। पीठ ने सुप्रीम कोर्ट के पूर्व के फैसलों का हवाला देते हुए कहा कि जहां काम लगातार और संस्थान के लिए जरूरी हो, वहां केवल कर्मचारी को ‘संविदा’ या ‘अस्थायी’ बताकर उसकी नियुक्ति को अनियमित नहीं माना जा सकता।

छह सप्ताह में सेवा में बहाली का निर्देश

हाईकोर्ट ने 14 अगस्त 2024 के सरकार के आदेशों को रद्द कर दिया। कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि याचिकाकर्ताओं को सभी परिणामी लाभों के साथ छह सप्ताह के भीतर सेवा में बहाल किया जाए और उनके नियमितीकरण का औपचारिक आदेश जारी किया जाए।