Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन पर CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख, कहा- झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति

पूर्व मंत्री विमला प्रधान के निधन पर CM हेमंत सोरेन ने जताया दुख, कहा- झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति

आर न्यूज/डेस्क : झारखंड की पूर्व मंत्री और सिमडेगा की पूर्व विधायक विमला प्रधान के निधन से राज्य के राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक का माहौल है। शुक्रवार को रांची के सैमफोर्ड अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया।

यह भी पढ़े : झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: अधिकारों के लिए कोर्ट जाने पर कर्मचारी को नहीं निकाल सकते नौकरी

उनके निधन की खबर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत कई नेताओं ने शोक जताया और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

CM हेमंत सोरेन ने जताई संवेदना

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने विमला प्रधान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने सार्वजनिक जीवन में विमला प्रधान के योगदान को याद किया और कहा कि उनके कार्यों को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के साथ शोकाकुल परिवार और समर्थकों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

दो बार सिमडेगा की विधायक रही थीं विमला प्रधान

विमला प्रधान सिमडेगा विधानसभा सीट से दो बार विधायक रही थीं। उन्होंने वर्ष 2009 में भाजपा के टिकट पर चुनाव जीतकर पहली बार विधानसभा में प्रवेश किया था। इसके बाद उन्हें झारखंड सरकार में मंत्री की जिम्मेदारी मिली।

वर्ष 2014 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने एक बार फिर सिमडेगा सीट से जीत दर्ज की और लगातार दूसरी बार विधायक बनीं। सरकार में रहते हुए उन्होंने सामाजिक कल्याण, महिला एवं बाल विकास और पर्यटन जैसे विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी।

सामाजिक कार्यों से शुरू किया था सार्वजनिक जीवन

विमला प्रधान ने राजनीति में आने से पहले सामाजिक कार्यों के जरिए सार्वजनिक जीवन की शुरुआत की थी। वर्ष 1989 से वह सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय रहीं और वर्ष 1994 में भाजपा से जुड़ीं। इसके बाद उन्होंने संगठन और सिमडेगा क्षेत्र में लगातार काम किया।

वर्ष 2017 में झारखंड विधानसभा की ओर से उन्हें उत्कृष्ट विधायक के सम्मान से भी नवाजा गया था।

कई वरिष्ठ नेताओं ने भी जताया शोक

विमला प्रधान के निधन पर भाजपा के कई वरिष्ठ नेताओं ने भी संवेदना व्यक्त की। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, चंपाई सोरेन, मधु कोड़ा, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, सांसद संजय सेठ समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया। नेताओं ने उनके सार्वजनिक जीवन और सामाजिक योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की।

सिमडेगा से जुड़ा रहा गहरा रिश्ता

सक्रिय चुनावी राजनीति से दूर होने के बाद भी विमला प्रधान का सिमडेगा क्षेत्र से जुड़ाव बना रहा। स्थानीय लोगों और सामाजिक मुद्दों से उनका संपर्क लगातार बना रहा। उनके निधन की खबर से सिमडेगा समेत पूरे झारखंड में उनके समर्थकों और परिचितों के बीच शोक का माहौल है।