Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

फर्जी गैस बिल का झांसा देकर करते थे साइबर ठगी, जामताड़ा में चार गिरफ्तार

फर्जी गैस बिल का झांसा देकर करते थे साइबर ठगी, जामताड़ा में चार गिरफ्तार

आर न्यूज/डेस्क : साइबर अपराध के खिलाफ जामताड़ा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने करमाटांड़ और जामताड़ा थाना क्षेत्र में छापेमारी कर साइबर ठगी के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, 8 एटीएम कार्ड, एक चेकबुक और 2.20 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं।

यह भी पढ़े : जमीन विवाद में कोंका गोप हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस के अनुसार, आरोपी लोगों को फर्जी गैस बिल अपडेट कराने का झांसा देकर उनके मोबाइल में फर्जी APK फाइल इंस्टॉल करवाते थे और इसके जरिए गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी करते थे।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

जामताड़ा के एसपी शंभू कुमार सिंह को साइबर ठगी से जुड़े गिरोह के बारे में गुप्त सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर साइबर अपराध डीएसपी अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने पहले करमाटांड़ थाना क्षेत्र के दुधानी गांव में छापेमारी की। यहां से लटैया गांव निवासी विकास मंडल को गिरफ्तार किया गया।

इसके बाद पुलिस टीम ने जामताड़ा थाना क्षेत्र के सोनबाद गांव में सिद्धार्थ दत्त के घर पर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, यहां से सिद्धार्थ दत्त, देव दत्त और जयदेव साहनी को गिरफ्तार किया गया।

फर्जी गैस बिल के नाम पर बनाते थे निशाना

एसपी शंभू कुमार सिंह के मुताबिक, आरोपी हरियाणा सिटी गैस और अडानी गैस के उपभोक्ताओं को मोबाइल फोन पर संपर्क कर गैस बिल अपडेट कराने का झांसा देते थे। बातचीत के दौरान उपभोक्ताओं को एक फर्जी APK फाइल भेजी जाती थी और उसे मोबाइल में डाउनलोड कर इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता था।

पुलिस का कहना है कि जैसे ही पीड़ित के मोबाइल में यह APK इंस्टॉल होता था, आरोपियों को मोबाइल से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल करने का मौका मिल जाता था। इसके बाद इसी जानकारी का इस्तेमाल कथित तौर पर साइबर ठगी के लिए किया जाता था।

बैंक ग्राहकों को भी बनाते थे निशाना

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी सिर्फ गैस उपभोक्ताओं तक सीमित नहीं थे। पुलिस के अनुसार, यूको बैंक समेत अन्य बैंकों के ग्राहकों को भी अलग-अलग तरीकों से अपने जाल में फंसाया जाता था। इसके बाद उन्हें फर्जी APK फाइल डाउनलोड और इंस्टॉल करने के लिए कहा जाता था।

पुलिस के मुताबिक, APK के जरिए मोबाइल की संवेदनशील जानकारी हासिल कर ठगी की जाती थी। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आरोपियों के साइबर नेटवर्क के कई राज्यों तक फैले होने की बात कही है।

लंबे समय से साइबर अपराध में सक्रिय होने का आरोप

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी काफी समय से साइबर अपराध की घटनाओं को अंजाम देने में सक्रिय थे। पुलिस अब इनके नेटवर्क से जुड़े दूसरे लोगों की जानकारी जुटा रही है। गिरोह में शामिल अन्य संदिग्ध आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।

इस मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 59/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

छापेमारी टीम में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल

कार्रवाई में साइबर अपराध थाना प्रभारी राजेश मंडल, पुलिस निरीक्षक अनिल अभिषेक, पुलिस निरीक्षक अमित कुमार समेत रिजर्व गार्ड के जवान शामिल रहे। पुलिस बरामद मोबाइल और सिम कार्ड समेत अन्य सामान की भी जांच कर रही है, ताकि साइबर ठगी के नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य मामलों का पता लगाया जा सके।