आर न्यूज/डेस्क : गोलमुरी थाना क्षेत्र के बिरसानगर जोन-7 से 23 वर्षीय युवती अंजली लोहार के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार, अंजली नाराज होकर घर से कहीं चली गई थी।
यह भी पढ़े : असीम मंडल से पूछताछ की तैयारी, झारखंड पुलिस जल्द लेगी रिमांड; 55 से अधिक मामलों की जांच में जुटी पुलिस
काफी समय बीतने के बाद भी जब वह वापस नहीं लौटी, तो परिवार के लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है।
आसपास और रिश्तेदारों के यहां की गई तलाश
युवती के अचानक लापता होने के बाद परिवार के लोग काफी परेशान हैं। परिजनों ने आसपास के इलाकों के साथ-साथ रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी उसकी जानकारी लेने की कोशिश की, लेकिन अंजली का पता नहीं चल सका।
परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को अंजली के बारे में कोई जानकारी मिलती है, तो तुरंत परिजनों को इसकी सूचना दें, ताकि उसकी सुरक्षित तलाश में मदद मिल सके।
सही जानकारी देने वाले को मिलेगा 21 हजार रुपये का इनाम
अंजली की जल्द और सुरक्षित तलाश के लिए परिजनों ने 21 हजार रुपये के नकद इनाम की घोषणा की है। परिवार के मुताबिक, जो व्यक्ति युवती के बारे में सही जानकारी देगा या उसकी तलाश में मदद करेगा, उसे यह इनाम दिया जाएगा।
इन नंबरों पर दें सूचना
परिजनों ने आम लोगों से अपील की है कि अंजली लोहार के संबंध में किसी भी तरह की जानकारी मिलने पर तुरंत इन नंबरों पर संपर्क करें:
📞 6204931132
📞 7717768176
परिजनों को उम्मीद है कि लोगों के सहयोग से अंजली के बारे में जल्द कोई जानकारी मिल सकेगी और वह सुरक्षित घर लौट सकेगी।
