Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

जमशेदपुर पोस्ट ऑफिस रोड पर 60 साल पुराना नीम का पेड़ गिरा, घंटों बाधित रहा यातायात

जमशेदपुर पोस्ट ऑफिस रोड पर 60 साल पुराना नीम का पेड़ गिरा, घंटों बाधित रहा यातायात

आर न्यूज/डेस्क : शहर के पोस्ट ऑफिस रोड पर मंगलवार शाम अचानक करीब 50 से 60 साल पुराना विशाल नीम का पेड़ सड़क पर गिर गया। पेड़ गिरने से सड़क पर आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

यह भी पढ़े : सोने-चांदी के दाम में लगातार तीसरे दिन गिरावट, चांदी ₹4 हजार और सोना ₹1,700 सस्ता

अचानक हुई इस घटना से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सड़क पर गिरा विशाल पेड़, यातायात हुआ प्रभावित

स्थानीय लोगों के अनुसार, नीम का पेड़ काफी पुराना और विशाल था। मंगलवार शाम अचानक पेड़ सड़क पर जा गिरा। गनीमत रही कि जिस समय पेड़ गिरा, उस दौरान उसकी चपेट में कोई व्यक्ति नहीं आया। हालांकि सड़क किनारे खड़ी एक बाइक पेड़ के नीचे दब गई।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना छात्र नेता शुभम राज को दी। उन्होंने तत्काल वार्ड नंबर 34 के पार्षद हेमंत सिंह को घटना की जानकारी दी।

प्रशासन और जेएनएसी की टीम ने शुरू कराया राहत कार्य

सूचना मिलने के बाद पार्षद हेमंत सिंह ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद प्रशासन और जेएनएसी की टीम मौके पर पहुंची। सड़क पर गिरे पेड़ को हटाने के लिए जेसीबी मशीन की मदद ली गई।

टीम ने पेड़ को काटकर सड़क से हटाने का काम शुरू किया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद पेड़ को सड़क से हटा दिया गया, जिसके बाद वाहनों की आवाजाही दोबारा सामान्य हो सकी।

बाल-बाल टला बड़ा हादसा

पेड़ गिरने के दौरान सड़क किनारे खड़ी बाइक उसके नीचे दब गई थी, जिसे बाद में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह रही कि घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर पेड़ व्यस्त समय में सड़क से गुजर रहे लोगों या वाहनों पर गिरता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

पुराने पेड़ों की जांच की उठी मांग

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इलाके में मौजूद पुराने और कमजोर पेड़ों की स्थिति की जांच कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि समय रहते जर्जर पेड़ों की पहचान कर जरूरी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

फिलहाल पेड़ हटाए जाने के बाद पोस्ट ऑफिस रोड पर यातायात सामान्य हो गया है।