आर न्यूज/डेस्क : जमशेदपुर में एनएच पर हुए सड़क हादसे में ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी के निधन पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने गहरा शोक व्यक्त किया है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने घटना पर संवेदना जताते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी सहानुभूति व्यक्त की।
यह भी पढ़े : हजारीबाग में स्कूल परिसर के तालाब में डूबने से कक्षा 3 के छात्र की मौत, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि हादसे में मंत्री की बेटी के असामयिक निधन की खबर से वे दुखी हैं। उन्होंने कहा कि संतान को खोने का दुख परिवार के लिए बेहद कठिन होता है और यह पूरे परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है।
उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और उनके परिवार के साथ है।
के. राजू और केशव महतो कमलेश ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। साथ ही शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति मिलने की कामना की।
