Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

बोकारो में 440 वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से SBI कैशियर की मौत, बारिश के बीच सड़क पर गिरा था तार

बोकारो में 440 वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से SBI कैशियर की मौत, बारिश के बीच सड़क पर गिरा था तार

आर न्यूज/डेस्क : बोकारो के जैनामोड़ में गुरुवार की रात एक दर्दनाक हादसे में एसबीआई के कैशियर की मौत हो गई। जैनामोड़ एसबीआई शाखा में कैशियर के पद पर कार्यरत मुकेश कुमार सिंह (45) बारिश के दौरान सड़क पर टूटकर गिरे 440 वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आ गए। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़े : बोकारो में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित, गरगा डैम का जलस्तर 766.6 फीट; 4 इंच खोला गया गेट

बताया गया कि मुकेश कुमार सिंह पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के तेलीडीह टांड़ के रहने वाले थे। दुर्घटना उनके घर के पास मुख्य सड़क पर हुई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए।

दूध लेने के लिए स्कूटी से निकले थे मुकेश

जानकारी के अनुसार, मुकेश गुरुवार की शाम ड्यूटी खत्म कर अपने घर लौटे थे। रात करीब 9 बजे वह दूध लेने के लिए दोबारा स्कूटी से घर से निकले। इसी दौरान बारिश के बीच सड़क पर बिजली का तार टूटकर गिरा हुआ था।

बारिश और अंधेरे के कारण सड़क पर गिरे बिजली तार पर किसी की नजर नहीं पड़ी। मुकेश स्कूटी लेकर जैसे ही वहां से गुजरे, वह बिजली के तार की चपेट में आ गए। करंट लगने के बाद वह सड़क पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग पर उठाए सवाल

हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि तेलीडीह टांड़ इलाके में कवर्ड वायर के साथ पुराना खुला बिजली तार भी लगा हुआ था और दोनों से बिजली आपूर्ति की जा रही थी। लोगों का कहना है कि पुराने तार को बदला जाना था, लेकिन कथित लापरवाही के कारण उसे नहीं बदला गया।

स्थानीय लोगों ने मामले की जांच कर जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है।

बारिश के बीच बिजली तार बना जानलेवा

लगातार बारिश के बीच सड़क पर बिजली का तार गिरने और उसके संपर्क में आने से हुई मौत ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग से जर्जर और पुराने तारों की जांच कराने तथा ऐसे स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।