Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

जमशेदपुर में उन्नति मेला का भव्य समापन, महिलाओं को मिला हुनर और कारोबार दिखाने का मंच

जमशेदपुर में उन्नति मेला का भव्य समापन, महिलाओं को मिला हुनर और कारोबार दिखाने का मंच

आर न्यूज/डेस्क : महिलाओं के हुनर को पहचान और उनके उत्पादों को बाजार तक पहुंचाने के उद्देश्य से मारवाड़ी युवा मंच–स्टील सिटी सुरभि शाखा की ओर से आयोजित तीन दिवसीय ‘उन्नति मेला’ का भव्य समापन हुआ। तीन दिनों तक चले इस मेले में अलग-अलग क्षेत्रों से आई महिलाओं ने अपने उत्पाद और व्यवसाय को प्रदर्शित किया। मेले के दौरान लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिली।

यह भी पढ़े : बोकारो में 440 वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से SBI कैशियर की मौत, बारिश के बीच सड़क पर गिरा था तार

कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को अपने हुनर और व्यवसाय के लिए एक बेहतर मंच उपलब्ध कराना और उन्हें आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना था। मेले में महिलाओं को अपने उत्पाद सीधे लोगों तक पहुंचाने और संभावित ग्राहकों से जुड़ने का अवसर मिला।

समापन समारोह में कई गणमान्य लोग रहे मौजूद

उन्नति मेला के समापन समारोह में झारखंड प्रदेश अग्रवाल सम्मेलन के महामंत्री अभिषेक गोल्डी अग्रवाल, चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष विजय आनंद मुनका, पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदकिशोर अग्रवाल, समाजसेवी विमल रिंगसिया, झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी युवा मंच के निवर्तमान अध्यक्ष अरुण गुप्ता, प्रांतीय संयोजिका कविता अग्रवाल, प्रांतीय संयोजिका अंकित लोधा और पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन की महिला इकाई अध्यक्ष मनीषा संघी मौजूद रहीं।

इस दौरान शाखा अध्यक्ष पायल अग्रवाल, कोषाध्यक्ष नूपुर तुलसियान, पूर्व अध्यक्ष बबीता रंग रसिया, पूर्व अध्यक्ष पारुल चेतानी और पूर्व अध्यक्ष उषा चौधरी समेत शाखा के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

महिलाओं को मिला अपने कारोबार को आगे बढ़ाने का अवसर

उन्नति मेला में अलग-अलग क्षेत्रों से आई महिलाओं ने अपने उत्पादों और व्यवसाय से जुड़ी जानकारी लोगों के साथ साझा की। आयोजकों के अनुसार, मेले का उद्देश्य सिर्फ उत्पादों की बिक्री तक सीमित नहीं था, बल्कि महिलाओं को अपने हुनर की पहचान बनाने, नए अवसर तलाशने और कारोबार को आगे बढ़ाने के लिए मंच उपलब्ध कराना भी था।

मेले में कई तरह के उत्पादों के स्टॉल लगाए गए, जिन्हें देखने और खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बनी रही। स्टॉल संचालक महिलाओं के लिए यह आयोजन अपने उत्पादों को नए ग्राहकों तक पहुंचाने का एक अवसर बना।

जरूरतमंद महिलाओं के लिए लगाए गए निःशुल्क स्टॉल

उन्नति मेला की खास पहल के तहत मेले के बाहर दो स्टॉल जरूरतमंद महिलाओं को निःशुल्क उपलब्ध कराए गए। इसका उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं को भी अपने हुनर और छोटे कारोबार को लोगों तक पहुंचाने का अवसर देना था।

आयोजकों ने बताया कि कई महिलाएं हुनर और मेहनत के बावजूद उचित मंच और अवसर के अभाव में अपने काम को आगे नहीं बढ़ा पाती हैं। ऐसे में उन्हें बिना शुल्क स्टॉल उपलब्ध कराने की पहल के जरिए उनके लिए एक छोटा लेकिन उपयोगी मंच तैयार किया गया।

आयोजन की सफलता में सदस्यों का रहा सहयोग

उन्नति फेस्टिवल मेला की संयोजिका और शाखा की सदस्य श्रीजी गर्ग, सविता गर्ग, सीमा सपरिया, श्वेता पंसारी, डॉ. रुचिता अग्रवाल और बिंदिया नरेड़ी सहित शाखा के सभी सदस्यों ने आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।

समापन समारोह में शाखा की ओर से अतिथियों, स्टॉल संचालकों, सहयोगियों और सभी सदस्यों के प्रति आभार जताया गया। मारवाड़ी युवा मंच–स्टील सिटी सुरभि शाखा ने कहा कि महिलाओं को आगे बढ़ाने, उनके हुनर को मंच देने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में इस तरह के प्रयास आगे भी जारी रहेंगे।