आर न्यूज/डेस्क : झारखंड में NEET MDS Counselling 2026 के राउंड-2 को लेकर महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है। झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद (JCECEB) ने NEET MDS 2026 की राउंड-2 फाइनल स्टेट मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर मेरिट लिस्ट उपलब्ध करा दी गई है।
यह भी पढ़े :टाटा संस ने नोएल टाटा की आपत्ति खारिज की, चंद्रशेखरन की दोबारा नियुक्ति को बताया वैध
राउंड-2 के लिए आवेदन करने और प्रोविजनल मेरिट लिस्ट पर आपत्ति दर्ज कराने वाले उम्मीदवार अब अपना फाइनल स्टेट रैंक और पात्रता स्थिति चेक कर सकते हैं। मेरिट लिस्ट जारी होने के साथ ही योग्य उम्मीदवारों के लिए आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।
26 सितंबर तक चॉइस फिलिंग और लॉकिंग
JCECEB के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार राउंड-2 में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन, चॉइस फिलिंग और चॉइस लॉकिंग की प्रक्रिया 24 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक चलेगी। उम्मीदवारों को निर्धारित समय सीमा के भीतर अपनी पसंद के कॉलेज और MDS स्पेशलाइजेशन की प्राथमिकता दर्ज करनी होगी।
चॉइस फिलिंग के दौरान उम्मीदवारों को अपनी प्राथमिकताएं सावधानी से भरने की सलाह दी गई है, क्योंकि इन्हीं विकल्पों के आधार पर आगे सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया की जाएगी।
27 सितंबर को सीट अलॉटमेंट
काउंसलिंग शेड्यूल के मुताबिक 27 सितंबर 2026 को प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट लेटर जारी किया जाएगा। इसके बाद 27 से 30 सितंबर के बीच दस्तावेज सत्यापन और संबंधित कॉलेज में एडमिशन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे काउंसलिंग के प्रत्येक चरण की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर लगातार चेक करते रहें। मेरिट लिस्ट, सीट अलॉटमेंट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए JCECEB के आधिकारिक नोटिस को प्राथमिकता दें।
