Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

रांची में पुलिस पर गंभीर आरोप, मृतक की बेटियों ने ASI पर बदसलूकी का लगाया आरोप

रांची में पुलिस पर गंभीर आरोप, मृतक की बेटियों ने ASI पर बदसलूकी का लगाया आरोप

आर न्यूज/डेस्क : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में सड़क हादसे में बुजुर्ग राजकुमार प्रसाद की मौत के बाद उनकी बेटियों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। बेटियों का आरोप है कि मामले को लेकर अरगोड़ा थाना पहुंचने के दौरान एक ASI ने उनके साथ बदसलूकी की और उनका हाथ मरोड़ा।

यह भी पढ़े : डकैती-गोलीबारी की घटनाओं के बाद एक्शन में SSP, बाइक से शहर की सड़कों पर निकले

दोनों बहनें एक भाजपा विधायक के साथ थाने पहुंचीं और संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

सड़क हादसे में हुई थी बुजुर्ग की मौत

जानकारी के अनुसार, 25 सितंबर की रात अशोक नगर गेट नंबर-2 के पास राजकुमार प्रसाद को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल राजकुमार प्रसाद को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों ने आरोपी चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था।

बेटियों ने ASI पर लगाया बदसलूकी का आरोप

पिता की मौत के बाद उनकी बेटियां मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर अरगोड़ा थाना पहुंचीं। इसी दौरान उन्होंने थाने में तैनात एक ASI के व्यवहार को लेकर शिकायत की।

बेटियों का आरोप है कि ASI ने उनके साथ बदसलूकी की और हाथ मरोड़ा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के समय थाना की PCR वैन से उन्हें अपेक्षित मदद नहीं मिली।

विधायक के साथ थाने पहुंचकर की कार्रवाई की मांग

मामले को लेकर दोनों बहनें एक भाजपा विधायक के साथ अरगोड़ा थाना पहुंचीं। उन्होंने पुलिसकर्मी के कथित व्यवहार की शिकायत करते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की।

फिलहाल ASI पर लगाए गए आरोप मृतक के परिवार की ओर से सामने आए हैं। इन आरोपों पर पुलिस की आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। वहीं, सड़क हादसे में राजकुमार प्रसाद की मौत के मामले में पुलिस फरार वाहन चालक की पहचान और तलाश में जुटी है।