Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

सोनारी में महिला से दिनदहाड़े चेन छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश फरार

सोनारी में महिला से दिनदहाड़े चेन छिनतई, बाइक सवार दो बदमाश फरार

आर न्यूज/डेस्क : शहर के सोनारी थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह दिनदहाड़े चेन छिनतई की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बाल विहार, कुंज नगर इलाके में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक महिला के गले से सोने की चेन झपट ली और तेज रफ्तार से मौके से फरार हो गए।

यह भी पढ़े : गम्हरिया CHC में शुरू हुई डायलिसिस सेवा, चार यूनिट से किडनी मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत

घटना एसके मैन्स पार्लर के पास स्थित काली मंदिर के समीप की बताई जा रही है।

मौका मिलते ही गले से झपटी सोने की चेन

जानकारी के मुताबिक, महिला बुधवार सुबह उक्त इलाके से गुजर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक उसके पास पहुंचे। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले ही बाइक सवार बदमाशों ने उसके गले से सोने की चेन झपट ली।

अचानक हुई इस घटना से महिला घबरा गई और उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। महिला की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों बदमाश बाइक से फरार हो चुके थे।

दिनदहाड़े वारदात से इलाके में मचा हड़कंप

सुबह के समय भीड़भाड़ वाले इलाके में चेन छिनतई की घटना सामने आने के बाद कुछ देर के लिए आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और महिला तथा आसपास मौजूद लोगों से घटना की जानकारी ली। पुलिस ने बदमाशों के भागने की दिशा और घटना से जुड़े अन्य बिंदुओं की भी जानकारी जुटाई।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की पहचान के लिए घटनास्थल और आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस बाइक के नंबर, उसके मॉडल और बदमाशों के हुलिए के आधार पर भी सुराग जुटाने में लगी है।

पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों बदमाश किस रास्ते से फरार हुए। आसपास के अन्य CCTV कैमरों की फुटेज भी जांची जा रही है।

बदमाशों की तलाश में जुटी पुलिस

दिनदहाड़े हुई इस चेन छिनतई के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फिलहाल बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।