आर न्यूज/डेस्क: जमशेदपुर में सफाईकर्मियों की हड़ताल लगातार तीसरे दिन भी जारी है। न्यूनतम मजदूरी, PF समेत अन्य मांगों को लेकर सफाईकर्मी काम पर नहीं लौटे हैं। हड़ताल लंबी खिंचने के साथ अब इसका असर शहर की सफाई व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। कई इलाकों में कचरे का उठाव प्रभावित होने और जगह-जगह कचरा जमा होने की खबर है।
यह भी पढ़े :JSSC CGL पेपर लीक में CID का बड़ा एक्शन, रितेश कुमार सिंह गिरफ्तार
सफाईकर्मियों का कहना है कि वे लंबे समय से अपनी मांगों को लेकर आवाज उठा रहे हैं। उनकी प्रमुख मांगों में सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी का भुगतान, PF की सुविधा और कर्मचारियों से जुड़े अन्य मुद्दों का समाधान शामिल है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस पहल नहीं होती, आंदोलन जारी रहेगा।
वहीं हड़ताल के कारण नियमित सफाई और कचरा उठाव प्रभावित होने से आम लोगों की परेशानी बढ़ने लगी है। कई स्थानों पर कूड़े के ढेर जमा होने से दुर्गंध और गंदगी की समस्या पैदा हो रही है। अगर हड़ताल आगे भी जारी रहती है तो शहर की सफाई व्यवस्था पर इसका असर और बढ़ सकता है।
अब नजर प्रशासन और संबंधित एजेंसियों पर है कि सफाईकर्मियों की मांगों को लेकर बातचीत से क्या समाधान निकलता है और शहर में सफाई व्यवस्था कब तक सामान्य हो पाती है।
