आर न्यूज/डेस्क : जमशेदपुर के लिए गर्व की खबर सामने आई है। NIT जमशेदपुर की टीम ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए CDPG Annual Conclave 2026 में Jury Special Award अपने नाम किया है।
यह भी पढ़े :टाटानगर स्टेशन से बड़ौदा घाट तक सड़क का होगा कायाकल्प, संजीव सरदार ने किया IRQP कार्य का शिलान्यास
इस उपलब्धि के साथ संस्थान की टीम ने राष्ट्रीय मंच पर NIT जमशेदपुर का नाम रोशन किया है। कॉन्क्लेव के दौरान देशभर से शामिल प्रतिभागियों और टीमों के बीच NIT जमशेदपुर की टीम ने अपने काम और प्रस्तुति के जरिए ज्यूरी का ध्यान आकर्षित किया।
टीम के प्रदर्शन को विशेष रूप से सराहते हुए Jury Special Award से सम्मानित किया गया। यह सम्मान टीम के सदस्यों की मेहनत, नवाचार और बेहतर प्रदर्शन को दर्शाता है।
राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस उपलब्धि को NIT जमशेदपुर के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस सफलता से संस्थान के अन्य विद्यार्थियों को भी विभिन्न राष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा और नए विचारों को सामने लाने के लिए प्रोत्साहन मिलेगा।
