आर न्यूज/डेस्क : जमशेदपुर के गोलमुरी बैंक लूटकांड में फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है। पूर्वी सिंहभूम पुलिस ने मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों पर कुल 6 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है। यानी प्रत्येक आरोपी के बारे में सूचना देने वाले को 2 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा।
यह भी पढ़े : जमशेदपुर में दोस्तों के बीच विवाद के बाद फायरिंग, युवक के हाथ में लगी गोली
पुलिस ने तीनों फरार आरोपियों की तस्वीरें भी जारी की हैं, ताकि उनकी पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके। पुलिस की ओर से आम लोगों से भी अपील की गई है कि आरोपियों के संबंध में किसी तरह की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।
मामले में पुलिस की अलग-अलग टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी हुई हैं। संभावित ठिकानों पर दबिश देने के साथ आरोपियों के नेटवर्क और उनसे जुड़े लोगों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
अब पुलिस ने इनाम घोषित कर आरोपियों की तलाश का दायरा और बढ़ा दिया है। तीनों फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी और तकनीकी जांच भी जारी है। पुलिस का प्रयास है कि बैंक लूटकांड से जुड़े फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाए।
