Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

झारखंड में पंचायत विकास के ₹658 करोड़ अटके, गाइडलाइन का इंतजार

झारखंड में पंचायत विकास के ₹658 करोड़ अटके, गाइडलाइन का इंतजार

आर न्यूज/डेस्क : झारखंड में पंचायत चुनाव से करीब छह महीने पहले गांवों के विकास से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। राज्य की पंचायतों में विकास कार्यों के लिए उपलब्ध करीब 658 करोड़ रुपये खर्च की गाइडलाइन के अभाव में अटके हुए हैं। इसका सीधा असर गांवों में होने वाले कई बुनियादी विकास कार्यों पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़े :मानगो ओल्ड पुरुलिया रोड पर ट्रांसफॉर्मर में लगी भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी

रिपोर्ट के मुताबिक, 5वें राज्य वित्त आयोग की अनुशंसा पर पंचायती राज विभाग ने पंचायतों के लिए 658 करोड़ रुपये की व्यवस्था की थी। लेकिन राशि किस मद में और किस प्रक्रिया के तहत खर्च की जाएगी, इसकी विस्तृत गाइडलाइन जारी नहीं होने के कारण विकास कार्य अपेक्षित रफ्तार से आगे नहीं बढ़ पाए।

इस राशि में सबसे बड़ा हिस्सा ग्राम पंचायतों का है। कुल फंड का 75 प्रतिशत यानी करीब 493.51 करोड़ रुपये ग्राम पंचायतों के हिस्से में है। वहीं पंचायत समितियों के लिए करीब 98.70 करोड़ और जिला परिषदों के लिए 65.79 करोड़ रुपये का प्रावधान है।

इस पैसे से गांवों में नल-जल और जलमीनार की मरम्मत, नालियों और सड़कों से जुड़े काम, आंगनबाड़ी केंद्र तथा सरकारी स्कूलों में छोटे निर्माण समेत कई स्थानीय विकास कार्य किए जाने हैं।

इस बीच ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग के सचिव मनोज कुमार ने कहा है कि पूरी राशि का इंतजाम कर लिया गया है और जल्द इसे पंचायतों के खातों में भेजने की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी। राशि जारी करने के साथ ही खर्च और काम के निष्पादन की विस्तृत गाइडलाइन भी जिलों को भेजे जाने की बात कही गई है।

अब पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों की नजर इस बात पर है कि राशि और गाइडलाइन कब तक जारी होती है और गांवों में रुके हुए विकास कार्य कब रफ्तार पकड़ते हैं।