Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

10 अक्टूबर के दिल्ली प्रदर्शन से पहले CJP कार्यकर्ताओं को पुलिस नोटिस, यात्रा खर्च पर भी पूछे सवाल

10 अक्टूबर के दिल्ली प्रदर्शन से पहले CJP कार्यकर्ताओं को पुलिस नोटिस, यात्रा खर्च पर भी पूछे सवाल

आर न्यूज/डेस्क : 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर होने वाले प्रस्तावित CJP प्रदर्शन से पहले महाराष्ट्र के चंद्रपुर में पुलिस की ओर से कुछ कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी किए जाने का मामला सामने आया है। नोटिस को लेकर CJP और पुलिस प्रशासन के बीच सवाल-जवाब शुरू हो गए हैं।

यह भी पढ़े : बर्मामाइंस में अतिक्रमण पर चला प्रशासन का अभियान, 17 दुकानों पर कार्रवाई; दुकानदारों में नाराजगी

बताया जा रहा है कि बल्लारपुर पुलिस ने कुछ CJP समर्थकों और कार्यकर्ताओं को BNSS की धारा 168 के तहत नोटिस दिया है। नोटिस में उनसे दिल्ली जाने की वजह, प्रदर्शन में शामिल होने की जानकारी और यात्रा का खर्च कौन उठा रहा है, जैसे सवाल पूछे गए हैं।

पुलिस ने क्या दी हिदायत?

पुलिस की ओर से जारी नोटिस में कार्यकर्ताओं को बिना अनुमति किसी प्रदर्शन में शामिल नहीं होने की हिदायत दी गई है। साथ ही कानून-व्यवस्था बनाए रखने, किसी तरह की हिंसा या भड़काऊ भाषण से बचने और सोशल मीडिया पर ऐसी कोई सामग्री पोस्ट नहीं करने को कहा गया है, जिससे माहौल बिगड़ सकता है।

पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर CJP की ओर से सवाल उठाए गए हैं। पार्टी का कहना है कि दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन में शामिल होने के लिए जाना किसी व्यक्ति का लोकतांत्रिक अधिकार है। ऐसे में दिल्ली जाने और यात्रा का खर्च कौन उठा रहा है, इस तरह के सवालों को लेकर संगठन ने आपत्ति जताई है।

अभिजीत दीपके ने पुलिस कार्रवाई पर उठाए सवाल

CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने नोटिस को लेकर पुलिस प्रशासन पर सवाल उठाया है। उनका कहना है कि अगर कोई व्यक्ति अपने खर्च पर या किसी अन्य माध्यम से दिल्ली जा रहा है, तो उसके यात्रा खर्च की जानकारी पुलिस क्यों मांग रही है।

दीपके ने यह भी सवाल उठाया कि जब 10 अक्टूबर का प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से किए जाने की बात कही जा रही है, तो उससे पहले ही कार्यकर्ताओं को इस तरह के नोटिस क्यों दिए जा रहे हैं।

पुलिस का कहना है- कानून व्यवस्था के लिए जरूरी

दूसरी ओर, पुलिस प्रशासन की तरफ से ऐसे नोटिस को कानून-व्यवस्था से जोड़कर देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि बड़े प्रदर्शन या विरोध कार्यक्रमों से पहले एहतियात के तौर पर लोगों को कानून का पालन करने और शांति बनाए रखने के निर्देश दिए जाते हैं।

पुलिस के मुताबिक, इसका उद्देश्य किसी शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकना नहीं, बल्कि किसी भी अप्रिय स्थिति को रोकने के लिए पहले से जरूरी सावधानी बरतना है।

10 अक्टूबर को दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी

CJP की ओर से 10 अक्टूबर को दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस प्रदर्शन को लेकर संगठन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं और अलग-अलग इलाकों से कार्यकर्ताओं के दिल्ली पहुंचने की बात कही जा रही है।

इसी बीच चंद्रपुर में पुलिस नोटिस का मामला सामने आने के बाद CJP और प्रशासन आमने-सामने नजर आ रहे हैं। एक तरफ संगठन इसे अपने कार्यकर्ताओं को लेकर की जा रही पूछताछ के तौर पर देख रहा है, जबकि पुलिस इसे कानून-व्यवस्था बनाए रखने की नियमित प्रक्रिया बता रही है।

अब 10 अक्टूबर के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले यह मामला किस दिशा में जाता है और प्रशासन की ओर से आगे क्या कदम उठाए जाते हैं, इस पर नजर बनी हुई है।