आर न्यूज/डेस्क : सुंदरनगर निवासी 20 वर्षीय आशुतोष पाणिग्रही ने अपनी प्रतिभा से शहर का नाम रोशन किया है।
यह भी पढ़े : रांची में तेज रफ्तार कार ने दो स्कूटी को मारी टक्कर, दारोगा समेत दो घायल; चालक हिरासत में
उन्होंने महज 3 मिनट 47 सेकंड में हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत के 50 राग गाकर Asia Book of Records में अपना नाम दर्ज कराया है।
गणित और पावरलिफ्टिंग में भी दिखा चुके हैं हुनर
ऑटिज्म स्पेक्ट्रम डिसऑर्डर से प्रभावित आशुतोष पिछले तीन वर्षों से संगीत शिक्षक पवन कुमार चौबे से प्रशिक्षण ले रहे हैं। इससे पहले 2023 में उन्होंने 15 मिनट में गणित के 208 सवाल हल कर India Book of Records में जगह बनाई थी। वह पावरलिफ्टिंग में भी पदक जीत चुके हैं।
संगीत शिक्षक बनना है सपना
आशुतोष की मां डॉ. निवेदिता ने उनकी सफलता का श्रेय मेहनत और शिक्षक के मार्गदर्शन को दिया है। आशुतोष भविष्य में संगीत शिक्षक बनना चाहते हैं। उनकी उपलब्धि पूरे जमशेदपुर के लिए गर्व की बात है।
