आर न्यूज/डेस्क : जमशेदपुर में शहीद-ए-आजम सरदार भगत सिंह की जयंती के अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान मोर्चा के प्रदेश और जिला पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
यह भी पढ़े :₹2,000 से ऊपर UPI पेमेंट पर 0.4% MDR, SC का बड़ा फैसला
कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भगत सिंह के जीवन, उनके संघर्ष और देश की आजादी के लिए दिए गए बलिदान को याद किया। नेताओं ने कहा कि भगत सिंह ने बेहद कम उम्र में देश की स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उनका साहस, देशभक्ति और राष्ट्र के प्रति समर्पण आज भी देश के युवाओं को प्रेरणा देता है।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि शहीद भगत सिंह का जीवन केवल इतिहास का हिस्सा नहीं, बल्कि देश के प्रति जिम्मेदारी और समर्पण की सीख भी देता है। उन्होंने युवाओं से भगत सिंह के विचारों और उनके देशप्रेम से प्रेरणा लेने की अपील की।
कार्यक्रम में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल समेत भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने शहीद भगत सिंह के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
