Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

30 सितंबर को झारखंड बंद का आह्वान, आज रांची में निकलेगा मशाल जुलूस

आर न्यूज/डेस्क : झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 30 सितंबर को राज्यव्यापी झारखंड बंद का आह्वान किया है। बंद से एक दिन पहले यानी 29 सितंबर को रांची में मशाल जुलूस निकाला जाएगा।

यह भी पढ़े : बन्ना गुप्ता ने वीर मंच अखाड़ा को समर्पित किया पुराना वाहन, अब जरूरतमंदों के काम आएगा

मोर्चा के अनुसार, लंबे समय से लंबित मांगों को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से आंदोलन को आगे बढ़ाया जा रहा है।

शाम 5 बजे शहीद चौक से निकलेगा मशाल जुलूस

बंद की पूर्व संध्या पर मंगलवार शाम 5 बजे रांची के शहीद चौक से मशाल जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस अल्बर्ट एक्का चौक तक जाएगा, जहां इसका समापन किया जाएगा। आंदोलनकारी संगठनों की ओर से लोगों से जुलूस में शामिल होने और बंद को लेकर सहयोग की अपील की गई है।

वर्षों से लंबित मांगों को लेकर आंदोलन

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के अनुसार, आंदोलनकारियों की कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं। इन्हीं मांगों को लेकर 30 सितंबर को पूरे राज्य में बंद का आह्वान किया गया है। अलग-अलग जिलों में भी जनसंपर्क और बैठकें कर बंद को लेकर तैयारी की जा रही है।

कुछ अन्य संगठनों ने भी बंद के समर्थन में अलग-अलग मुद्दे उठाए हैं, जिनमें किसानों और विस्थापितों से जुड़े विषय तथा जल-जंगल-जमीन से संबंधित मांगें शामिल हैं। हालांकि, विभिन्न संगठनों की मांगों में अंतर है।

चिकित्सा समेत जरूरी सेवाओं को रखा गया है मुक्त

मोर्चा की ओर से बताया गया है कि बंद के दौरान चिकित्सा समेत आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा जाएगा। वहीं, बंद को सफल बनाने के लिए राज्य के विभिन्न जिलों में संगठन के सदस्यों को जिम्मेदारियां दी गई हैं।

फिलहाल 29 सितंबर को होने वाले मशाल जुलूस और 30 सितंबर के बंद को लेकर रांची समेत झारखंड के विभिन्न जिलों में तैयारियां चल रही हैं।