Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारी, सभी प्रखंडों में होंगी बैठकें

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च को लेकर कांग्रेस ने तेज की तैयारी, सभी प्रखंडों में होंगी बैठकें

आर न्यूज/डेस्क : लोकतंत्र, मताधिकार और संविधान के मूल्यों को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी ने आगामी 7 अक्टूबर 2026 को चाईबासा में प्रस्तावित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी सिलसिले में कांग्रेस भवन, चाईबासा में संगठन के पदाधिकारियों और प्रखंड एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई।

यह भी पढ़े : खूंटपानी के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में विधिक जागरूकता कार्यक्रम, छात्राओं को बताए कानूनी अधिकार

बैठक की अध्यक्षता जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने की। इसमें 7 अक्टूबर को होने वाले मार्च की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की भागीदारी और अभियान को आम लोगों तक पहुंचाने को लेकर चर्चा की गई।

सभी प्रखंडों में होंगी तैयारी बैठकें

बैठक में तय किया गया कि जिला स्तरीय मार्च से पहले पश्चिमी सिंहभूम के सभी प्रखंडों में तैयारी बैठकें आयोजित की जाएंगी। इन बैठकों की अध्यक्षता संबंधित प्रखंड अध्यक्ष करेंगे।

कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, बैठकों के जरिए कार्यकर्ताओं को ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान के उद्देश्य की जानकारी दी जाएगी। साथ ही लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर गांव और शहर के लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।

सोनाराम सिंकु बोले- मताधिकार की सुरक्षा जरूरी

जिलाध्यक्ष सह विधायक सोनाराम सिंकु ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों के मताधिकार की सुरक्षा से जुड़ी है। उन्होंने कहा कि किसी भी मतदाता का वोट लोकतांत्रिक व्यवस्था में उसकी महत्वपूर्ण भागीदारी है।

उन्होंने मतदाता सूची की शुचिता और संविधान से मिले लोकतांत्रिक अधिकारों को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत बताई।

सोनाराम सिंकु ने कहा कि कांग्रेस के अनुसार ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ मार्च को केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम के तौर पर नहीं, बल्कि लोकतांत्रिक अधिकारों और संवैधानिक मूल्यों को लेकर जन-जागरूकता अभियान के रूप में आयोजित किया जा रहा है।

गांव से शहर तक अभियान पहुंचाने की तैयारी

बैठक में प्रखंड और मंडल अध्यक्षों के साथ विभिन्न प्रकोष्ठ एवं विभागों के पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अभियान को व्यापक बनाने की जिम्मेदारी दी गई।

पार्टी की ओर से अधिक से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया गया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 7 अक्टूबर का मार्च लोकतंत्र, संविधान और मताधिकार से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी के अभियान का हिस्सा होगा।

बैठक में ये नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी धर्मेंद्र सोनकर, प्रदेश सचिव सह विधानसभा प्रभारी मायाधर बेहरा, चंद्रशेखर दास, राम सिंह सावैयां, रईस रिजवी छब्बन, संयुक्त सचिव नितिमा बारी, जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रीतम बांकिरा, कामगार कांग्रेस अध्यक्ष हसलुद्दीन खान, शिक्षा विभाग चेयरमैन पुरुषोत्तम दास पान, जिप सदस्य जय प्रकाश महतो, पूर्व प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, लियोनर्ड बोदरा समेत कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा विभिन्न प्रखंडों और मंडलों के अध्यक्षों, पदाधिकारियों और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक में हिस्सा लिया।