आर न्यूज/डेस्क : शहर के बारीडीह कमेटी हॉल में आयोजित करम मिलन समारोह में आदिवासी समाज ने अलग धर्म कोड लागू करने की मांग उठाई। आदिवासी जन परिषद की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि जनगणना में आदिवासियों की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को अलग मान्यता मिलनी चाहिए।
यह भी पढ़े : आशुतोष का कमाल! 3 मिनट 47 सेकंड में गाए 50 राग, बनाया एशिया रिकॉर्ड
समारोह के दौरान जल, जंगल और जमीन के संरक्षण, आदिवासी धार्मिक स्थलों को अतिक्रमण से मुक्त कराने और करम महोत्सव को राज्य के पाठ्यक्रम में शामिल करने सहित आठ प्रस्ताव पारित किए गए।
वक्ताओं ने आदिवासी परंपराओं, संस्कृति और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही समाज की विशिष्ट पहचान को बनाए रखने के लिए अलग धर्म कोड की मांग को प्रमुखता से उठाया।
