आर न्यूज़/डेस्क : जमशेदपुर के पास प्रस्तावित धालभूमगढ़ ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना को लेकर एक बार फिर अपडेट सामने आया है। लंबे समय से चर्चा में रही इस एयरपोर्ट परियोजना की राह में अभी भी वन भूमि डायवर्जन की मंजूरी बड़ी अड़चन बनी हुई है।
यह भी पढ़े: Giridih News: पत्थर खनन और ब्लास्टिंग के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध, DC से नियमों की जांच और कार्रवाई की मांग
जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित एयरपोर्ट के लिए करीब 99.256 हेक्टेयर वन भूमि से जुड़ा मामला है। इसके साथ ही परियोजना क्षेत्र में बड़ी संख्या में पेड़ों का मामला भी सामने आया है। बताया जा रहा है कि करीब 79,332 पेड़ों से संबंधित प्रक्रिया भी इस परियोजना से जुड़ी हुई है।
एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर क्षेत्र के लोगों में लंबे समय से उम्मीद बनी हुई है। जमशेदपुर और आसपास के इलाकों के लिए इस परियोजना को परिवहन और कनेक्टिविटी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। एयरपोर्ट शुरू होने से क्षेत्र में आवागमन को बेहतर सुविधा मिलने के साथ-साथ व्यापार, पर्यटन और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जाती रही है।
हालांकि, परियोजना को आगे बढ़ाने के लिए वन भूमि से संबंधित आवश्यक मंजूरी मिलना जरूरी है। इसी प्रक्रिया के कारण एयरपोर्ट परियोजना पर काम आगे बढ़ने में देरी हो रही है।
अब नजर इस बात पर है कि वन भूमि डायवर्जन की मंजूरी कब तक मिलती है और इसके बाद परियोजना को धरातल पर उतारने की प्रक्रिया किस गति से आगे बढ़ती है। धालभूमगढ़ एयरपोर्ट को लेकर क्षेत्रवासियों की नजर सरकार और संबंधित विभागों के अगले कदम पर बनी हुई है।
