र न्यूज/डेस्क : क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। स्वास्थ्य उपकेंद्र, मार्केट कॉम्प्लेक्स और बस स्टैंड जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू हो गई है। शनिवार को उप विकास आयुक्त (DDC) रीना हांसदा ने विभिन्न प्रस्तावित योजनाओं के लिए चिन्हित स्थलों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए।
यह भी पढे : कदमा में चोरी का खुलासा, एक गिरफ्तार; लाखों के जेवर-बर्तन बरामद, चापड़ से हमला मामले में दो आरोपी पकड़े गए
निरीक्षण के दौरान कदमडीह में सरकारी अस्पताल के लिए चिन्हित सरकारी जमीन का जायजा लिया गया। डीडीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जमीन से संबंधित जरूरी प्रक्रिया पूरी करते हुए एक सप्ताह के भीतर निर्माण कार्य शुरू कराया जाए। स्वास्थ्य सुविधा से जुड़ी इस योजना को स्थानीय लोगों के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इसके अलावा सिदडीह में भी सरकारी भूमि का सत्यापन करने के बाद निर्माण कार्य शुरू कराने का निर्देश दिया गया। अधिकारियों को जमीन की स्थिति और उपलब्धता की जांच कर जल्द से जल्द आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया।
जिला परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स में सुविधाएं बढ़ाने पर जोर
चांडिल बाजार स्थित जिला परिषद मार्केट कॉम्प्लेक्स का भी डीडीसी ने निरीक्षण किया। यहां दुकानदारों और बाजार आने वाले लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शौचालय निर्माण का काम जल्द शुरू कराने का निर्देश दिया गया है।
अधिकारियों को दो दिनों के भीतर शौचालय निर्माण शुरू कराने को कहा गया। इसके साथ ही मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों में शटर लगाने के लिए आवश्यक प्राक्कलन तैयार करने का निर्देश भी दिया गया है। इससे बाजार परिसर की व्यवस्था और सुरक्षा को बेहतर बनाने में मदद मिलने की उम्मीद है।
बस स्टैंड के लिए नई जमीन की तलाश
निरीक्षण के दौरान प्रस्तावित बस स्टैंड स्थल का भी जायजा लिया गया। वर्तमान में चिन्हित जमीन को कम उपयोगी मानते हुए डीडीसी ने अधिकारियों को अधिक सुविधाजनक और उपयुक्त स्थान की तलाश करने का निर्देश दिया।
प्रशासन अब ऐसी जमीन चिन्हित करने की कोशिश करेगा, जहां बसों की आवाजाही के साथ यात्रियों को भी पर्याप्त सुविधा मिल सके। बस स्टैंड के लिए बेहतर स्थान मिलने से भविष्य में चांडिल बाजार और आसपास के इलाकों में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने में भी मदद मिल सकती है।
प्रशासन की ओर से सभी संबंधित विभागों को योजनाओं से जुड़ी प्रक्रियाओं में तेजी लाने और तय समय-सीमा के भीतर आवश्यक कार्रवाई पूरी करने का निर्देश दिया गया है। इन योजनाओं के धरातल पर उतरने से चांडिल क्षेत्र में स्वास्थ्य, बाजार और परिवहन सुविधाओं को बेहतर बनाने की उम्मीद है।
