आर न्यूज/डेस्क : त्योहारों के दौरान बिहार जाने वाली ट्रेनों में यात्रियों की बढ़ती भीड़ के बीच रेलवे ने टाटा-बक्सर पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह विशेष ट्रेन 13 अक्टूबर से परिचालित होगी। इससे बिहार जाने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़े :मजदूरी कर पत्नी को बनाया सिपाही, नौकरी मिलने के बाद बढ़ीं दूरियां! पति ने SP से लगाई गुहार
त्योहारी सीजन में बिहार जाने वाली नियमित ट्रेनों में सीटों की उपलब्धता कम होने और लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में पूजा स्पेशल ट्रेन यात्रियों के लिए एक अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराएगी।
टाटा-बक्सर पूजा स्पेशल के परिचालन से टाटानगर और आसपास के क्षेत्रों से बिहार जाने वाले यात्रियों को सुविधा मिलने की संभावना है। यात्रियों को सलाह दी जाती है कि यात्रा से पहले ट्रेन के समय, ठहराव, परिचालन की तारीख और टिकट की उपलब्धता की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या NTES ऐप से प्राप्त कर लें।
