Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

करवा चौथ की रात मथुरा में हाई-वोल्टेज ड्रामा! प्रेमी के कमरे पर पहुंची पत्नी, देवरानी-जेठानी में जमकर मारपीट; वीडियो वायरल

करवा चौथ की रात मथुरा में हाई-वोल्टेज ड्रामा! प्रेमी के कमरे पर पहुंची पत्नी, देवरानी-जेठानी में जमकर मारपीट; वीडियो वायरल

आर न्यूज/डेस्क : उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के थाना हाईवे क्षेत्र स्थित वसंत विहार कॉलोनी में करवा चौथ की रात हाई-वोल्टेज ड्रामे का मामला सामने आया है। यहां एक पति ने अपनी पत्नी को कथित तौर पर उसके प्रेमी के साथ कमरे में पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ। विवाद इतना बढ़ गया कि परिवार की दो महिलाएं आपस में भिड़ गईं और एक-दूसरे के बाल पकड़कर मारपीट करने लगीं।

यह भी पढ़े : रांची में तेज रफ्तार कार ने दो स्कूटी को मारी टक्कर, दारोगा समेत दो घायल; चालक हिरासत में

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें महिलाओं के बीच मारपीट और मौके पर जुटी भीड़ देखी जा सकती है।

15 साल पहले हुई थी शादी, चार बच्चों की मां है महिला

मिली जानकारी के अनुसार, छटीकरा निवासी सोनू की शादी करीब 15 साल पहले धौलपुर निवासी अंजू से हुई थी। दंपती के चार बच्चे हैं। आरोप है कि अंजू का अपने ही गांव के संजय नामक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि संजय मथुरा में किराए के कमरे में रहता है।

करवा चौथ की शाम प्रेमी के कमरे पर पहुंची पत्नी

बताया जा रहा है कि करवा चौथ की शाम अंजू अपने पति और बच्चों को घर पर छोड़कर कथित प्रेमी संजय के कमरे पर पहुंच गई। इस बात की जानकारी जब पति सोनू को मिली, तो उसने पुलिस हेल्पलाइन 112 पर सूचना दी।

इसके बाद वह परिवार की महिलाओं को साथ लेकर सीधे वसंत विहार कॉलोनी स्थित संजय के कमरे पर पहुंच गया। वहां पत्नी को देखकर विवाद शुरू हो गया और देखते ही देखते माहौल तनावपूर्ण हो गया।

देवरानी-जेठानी के बीच सड़क पर चले लात-घूंसे

मौके पर पति और परिवार की दूसरी महिलाओं के पहुंचने के बाद जमकर कहासुनी हुई। इसी दौरान देवरानी और जेठानी के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों एक-दूसरे पर टूट पड़ीं।

सड़क पर ही दोनों के बीच लात-घूंसे चले और बाल पकड़कर मारपीट की गई। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। इस पूरे घटनाक्रम का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

हंगामे के बीच कथित प्रेमी मौके से फरार

मौके पर हुए हंगामे और लोगों की भीड़ के बीच संजय वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और किसी तरह विवाद को शांत कराया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस पति-पत्नी को थाने ले गई, जहां मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

करवा चौथ की रात सामने आई इस घटना ने इलाके में चर्चा का माहौल पैदा कर दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वायरल वीडियो और घटना से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि तथा पुलिस का विस्तृत पक्ष सामने आने के बाद मामले की स्थिति और स्पष्ट होगी।