आर न्यूज/डेस्क : जापान के आइची-नागोया में जारी एशियन गेम्स 2026 में भारत का पदक अभियान लगातार जारी है। 24 सितंबर को भारत ने दो और पदक अपने नाम किए। वुशु में नाओरेम रोशिबिना देवी ने रजत पदक जीता, जबकि रोइंग के पुरुष डबल स्कल्स में सतनाम सिंह और सलमान खान की जोड़ी ने कांस्य पदक हासिल किया। इसके साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 14 हो गई है।
यह भी पढ़े :एशियन गेम्स 2026: पांच घंटे में भारत के हाथ से फिसले तीन मेडल, शूटिंग में चौथे स्थान पर रुके खिलाड़ी
रोशिबिना देवी ने महिलाओं के 60 किलोग्राम सांडा वर्ग के फाइनल में चीन की झांग शियाओयू का सामना किया। भारतीय खिलाड़ी को फाइनल में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया। यह एशियन गेम्स में रोशिबिना का लगातार दूसरा रजत पदक है।
वहीं, रोइंग में सतनाम सिंह और सलमान खान ने पुरुष डबल स्कल्स फाइनल में 6:13.25 का समय निकालकर तीसरा स्थान हासिल किया और भारत को कांस्य पदक दिलाया।
भारत के खाते में अब तक 1 स्वर्ण, 6 रजत और 7 कांस्य समेत कुल 14 पदक हैं। भारत का एकमात्र स्वर्ण महिला क्रिकेट टीम ने जीता है, जबकि शूटिंग भारत के लिए प्रमुख पदक दिलाने वाले खेलों में बनी हुई है।
एशियन गेम्स का आयोजन 19 सितंबर से 4 अक्टूबर 2026 तक जापान में हो रहा है। भारत की ओर से आज भी एथलेटिक्स, शूटिंग, स्क्वैश, रोइंग और अन्य खेलों में खिलाड़ी मैदान पर हैं, ऐसे में पदकों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना है।
