Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

झारखंड के पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को मिला GI Tag, अब दुनिया तक पहुंचेगी इसकी थाप

झारखंड के पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को मिला GI Tag, अब दुनिया तक पहुंचेगी इसकी थाप

आर न्यूज/डेस्क : झारखंड की लोकसंस्कृति और आदिवासी जीवन से गहराई से जुड़े पारंपरिक वाद्ययंत्र मांदर को अब आधिकारिक पहचान मिल गई है। चेन्नई स्थित Geographical Indications Registry ने ‘Mandar of Jharkhand’ को GI Tag प्रदान किया है। GI रजिस्ट्र्री में इसे एप्लीकेशन नंबर 777 के तहत पंजीकृत किया गया है।

यह भी पढ़े : ODI World Cup 2027 भारत समेत 10 टीमों की जगह लगभग तय, 1 अक्टूबर को जारी होगा पूरा शेड्यूल

मांदर की यह पहचान सिर्फ एक वाद्ययंत्र को मिली मान्यता नहीं है, बल्कि झारखंड की पारंपरिक कारीगरी, लोक संगीत और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े कारीगरों के लिए भी महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

सरहुल से करम तक, मांदर की रही है खास पहचान

झारखंड में मांदर की थाप लंबे समय से लोकजीवन का हिस्सा रही है। सरहुल, करम और अन्य पारंपरिक पर्वों, लोकनृत्यों और गांवों के अखाड़ों में मांदर की गूंज लोगों को एक साथ जोड़ती रही है।

इसकी खास बनावट, पारंपरिक निर्माण तकनीक, स्थानीय कच्चे माल और विशिष्ट ध्वनि को GI आवेदन में इसकी पहचान के प्रमुख आधार के रूप में दर्ज किया गया था।

गुमला के कारीगरों की मेहनत को मिली पहचान

मांदर को GI Tag दिलाने की प्रक्रिया में गुमला जिले के रायडीह प्रखंड के जरजट्टा गांव के कारीगरों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। GI आवेदन Raidih Mandar Producer Company Limited की ओर से वर्ष 2021 में दाखिल किया गया था। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार आवेदन 24 सितंबर 2021 को किया गया था।

गुमला में कई परिवार पीढ़ियों से मांदर बनाने की पारंपरिक कला से जुड़े रहे हैं। GI मान्यता से उम्मीद है कि इस हुनर को नई पहचान मिलेगी और पारंपरिक कारीगरों के लिए बाजार के नए अवसर खुलेंगे।

कारीगरों और पारंपरिक कला को मिलेगा फायदा

GI Tag किसी उत्पाद को उसके खास भौगोलिक क्षेत्र और उससे जुड़ी पारंपरिक विशेषताओं के आधार पर पहचान देता है। मांदर को GI मिलने से झारखंड से जुड़े पारंपरिक रूप में तैयार किए जाने वाले मांदर की पहचान को कानूनी संरक्षण का आधार मिला है। इससे इसकी ब्रांडिंग, बाजार तक पहुंच और पारंपरिक कारीगरों की पहचान को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

मांदर की GI मान्यता झारखंड की लोककला को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे ले जाने का रास्ता भी खोल सकती है।

अखाड़े से वैश्विक मंच तक पहुंचेगी मांदर की थाप

झारखंड के गांवों के अखाड़ों, लोकनृत्यों और पर्व-त्योहारों में सुनाई देने वाली मांदर की थाप अब एक आधिकारिक GI पहचान के साथ आगे बढ़ेगी।

मांदर अब सिर्फ झारखंड की लोकधुन का हिस्सा नहीं, बल्कि राज्य की सांस्कृतिक पहचान के रूप में भी दर्ज हो चुका है। सदियों से चली आ रही इस पारंपरिक कला और इसे जीवित रखने वाले कारीगरों के लिए GI Tag एक नई उम्मीद लेकर आया है।