आर न्यूज/डेस्क : झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की ओर से जमशेदपुर में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी के पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।
यह भी पढ़े : जलियांवाला बाग एक्सप्रेस बंद होने के विरोध में बैठक, सेवा बहाल करने की मांग
कार्यक्रम में पार्टी उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार वर्मा और पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष तपन महतो समेत कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।
बैठक में संगठन के विस्तार के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने पर जोर दिया गया। पार्टी नेताओं ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन की सबसे मजबूत कड़ी हैं और जमीनी स्तर पर लोगों के बीच रहकर उनकी समस्याओं को समझना जरूरी है।
पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने और आम लोगों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने की अपील की। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला।
