Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

Kanpur News: BJP रैली के दौरान जाम में फंसी Ambulance, घायल सिपाही प्रांशु सचान की मौत; पिता ने लगाए गंभीर आरोप

Kanpur News: BJP रैली के दौरान जाम में फंसी Ambulance, घायल सिपाही प्रांशु सचान की मौत; पिता ने लगाए गंभीर आरोप

आर न्यूज/डेस्क : उत्तर प्रदेश के कानपुर में सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 22 वर्षीय Police Constable प्रांशु सचान की मौत का मामला सामने आया है। परिजनों का आरोप है कि BJP की रैली के कारण लगे भारी Traffic Jam में Ambulance फंस गई, जिससे उन्हें समय पर Hospital नहीं पहुंचाया जा सका।

यह भी पढ़े : आशुतोष का कमाल! 3 मिनट 47 सेकंड में गाए 50 राग, बनाया एशिया रिकॉर्ड

हालांकि, Traffic Police ने Ambulance के सफर में हुई देरी के आरोपों पर अलग जानकारी दी है। घटना के बाद मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

फतेहपुर में Dumper की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुआ सिपाही

जानकारी के मुताबिक, प्रांशु सचान उत्तर प्रदेश Police में 2025 बैच के Constable थे और उनकी तैनाती अंबेडकरनगर जिले की टांडा कोतवाली में थी। वह विभागीय काम से अलग-अलग जिलों में गए हुए थे।

बुधवार को प्रांशु अपने पिता प्रमोद सचान के साथ Bike से फतेहपुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान फतेहपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में बक्सर मोड़ के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार Dumper ने उनकी Bike को टक्कर मार दी।

हादसे में प्रांशु गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके पिता को मामूली चोटें आईं। स्थानीय Police की मदद से दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्रांशु की गंभीर हालत को देखते हुए Doctors ने उन्हें कानपुर के LLR यानी हैलट Hospital रेफर कर दिया।

BJP की रैली के दौरान Traffic Jam में फंसी Ambulance

परिजनों के अनुसार, प्रांशु को लेकर जा रही Ambulance जब कानपुर के टाटमिल चौराहे के पास पहुंची, तब वहां BJP की ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ रैली के चलते भारी Traffic Jam लगा हुआ था।

परिवार का आरोप है कि Ambulance करीब डेढ़ घंटे तक जाम में फंसी रही। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि करीब 12 किलोमीटर की दूरी तय करने में तीन घंटे तक का समय लगा।

हालांकि, Ambulance के सफर में लगे वास्तविक समय को लेकर परिजनों और Traffic Police के बयानों में अंतर सामने आया है।

हाथ जोड़कर रास्ता मांगते रहे पिता प्रमोद सचान

मृतक के पिता प्रमोद सचान ने आरोप लगाया कि Ambulance में उनका बेटा गंभीर हालत में था और उसके शरीर से लगातार खून बह रहा था।

वह बार-बार Ambulance से उतरकर Traffic Police और सड़क पर मौजूद लोगों से रास्ता देने की गुहार लगाते रहे। उनके मुताबिक, Police ने भी Ambulance को निकालने की कोशिश की, लेकिन सड़क पर वाहनों की लंबी कतारों के कारण रास्ता नहीं मिल सका।

परिजनों का कहना है कि यदि Ambulance को समय पर रास्ता मिल जाता, तो प्रांशु को जल्दी इलाज उपलब्ध कराया जा सकता था।

हैलट Hospital पहुंचने पर Doctors ने किया मृत घोषित

किसी तरह Ambulance कानपुर के LLR हैलट Hospital पहुंची, लेकिन तब तक प्रांशु की मौत हो चुकी थी। Hospital में Doctors ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रांशु अपने परिवार के इकलौते बेटे थे। उनकी मौत की खबर मिलते ही परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों ने Traffic व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

Traffic Police ने दी अलग जानकारी, जांच के आदेश

इस मामले में कानपुर Traffic Police का पक्ष भी सामने आया है। Additional Police Commissioner (Traffic) पूनम सिरोही के अनुसार, Hospital Records के आधार पर Ambulance ने लगभग 60 किलोमीटर की दूरी करीब एक घंटे 20 मिनट में तय की थी।

Police अधिकारियों ने मामले की विस्तृत जांच कराने की बात कही है। ACP Traffic को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है, ताकि Ambulance के रास्ते, समय और Traffic व्यवस्था से जुड़े तथ्यों की पुष्टि की जा सके।

Emergency वाहनों के लिए रास्ता सुनिश्चित करने पर उठे सवाल

सिपाही प्रांशु सचान की मौत के बाद राजनीतिक रैलियों और बड़े सार्वजनिक आयोजनों के दौरान Traffic Management को लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विशेष रूप से Ambulance और अन्य Emergency वाहनों के लिए सुरक्षित रास्ता उपलब्ध कराने की जरूरत एक बार फिर चर्चा में है।

फिलहाल जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि Ambulance को Hospital पहुंचने में कितनी देरी हुई और इस देरी का प्रांशु की मौत से कोई सीधा संबंध था या नहीं।