Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

अब नहीं बिकेंगे Low Quality Tempered Glass, सरकार ने तय किए नए मानक

अब नहीं बिकेंगे Low Quality Tempered Glass, सरकार ने तय किए नए मानक

आर न्यूज/डेस्क : मोबाइल फोन के लिए इस्तेमाल होने वाले टेम्पर्ड ग्लास और स्क्रीन प्रोटेक्टर्स को लेकर केंद्र सरकार ने नए गुणवत्ता नियम जारी किए हैं। सरकार ने स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्टर्स को अनिवार्य BIS रजिस्ट्रेशन के दायरे में शामिल कर दिया है। नए नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे। इसके बाद तय गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरने वाले स्क्रीन प्रोटेक्टर्स को भारत में बेचना, आयात करना या बिक्री के लिए रखना अनुमति नहीं होगी।

यह भी पढ़े :RRB NTPC Recruitment 2026: 12वीं पास के लिए रेलवे में 1688 पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर से आवेदन

सरकार के नोटिफिकेशन के अनुसार स्मार्टफोन स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए IS 19348:2025 भारतीय मानक तय किया गया है। इसके तहत स्क्रीन प्रोटेक्टर की गुणवत्ता, मजबूती, आकार, मोटाई और पारदर्शिता जैसे पहलुओं की जांच की जाएगी। मानकों को पूरा करने वाले उत्पादों पर निर्धारित BIS ‘Standard’ मार्क की व्यवस्था होगी।

किन चीजों की होगी जांच?

नए मानकों में स्क्रीन प्रोटेक्टर के ग्लास की मजबूती, आकार, सतह की गुणवत्ता और लाइट ट्रांसमिशन जैसी चीजों को शामिल किया गया है। इसके अलावा एंटी-शैटर फिल्म, ओलेयोफोबिक कोटिंग, एंटी-ग्लेयर, ब्लू-लाइट फिल्टर और प्राइवेसी फिल्म जैसे फीचर्स से जुड़े मानकों पर भी ध्यान दिया जाएगा। पैकेजिंग पर निर्माता का नाम, बैच नंबर और प्रोडक्ट की मोटाई जैसी जानकारी देना भी जरूरी होगा।

ग्राहकों पर क्या पड़ेगा असर?

नए नियमों का सीधा असर बाजार में बिकने वाले कम गुणवत्ता वाले स्क्रीन प्रोटेक्टर्स पर पड़ेगा। सरकार का उद्देश्य ऐसे उत्पादों की बिक्री को नियंत्रित करना है, जो निर्धारित गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों को पूरा नहीं करते। इससे ग्राहकों को स्क्रीन प्रोटेक्टर खरीदते समय उत्पाद की गुणवत्ता और प्रमाणन को लेकर ज्यादा स्पष्टता मिल सकेगी।

हालांकि, सरकारी अधिसूचना में यह नहीं कहा गया है कि टेम्पर्ड ग्लास की कीमत कितनी बढ़ेगी। कंपनियों और आयातकों को नए मानकों के अनुरूप उत्पादन और परीक्षण की तैयारी के लिए 1 अप्रैल 2027 तक का समय दिया गया है।

यानी 1 अप्रैल 2027 से मोबाइल स्क्रीन पर इस्तेमाल होने वाले स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए गुणवत्ता और BIS मानकों का पालन अनिवार्य होगा। इसका मकसद बाजार में मानकहीन उत्पादों पर रोक लगाना और ग्राहकों को निर्धारित गुणवत्ता वाले स्क्रीन प्रोटेक्टर्स उपलब्ध कराना है।