आर न्यूज/डेस्क : शहर से जुड़े कथित GST घोटाले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, मामले की परतें भी खुलती जा रही हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) की जांच में करीब 135 शेल कंपनियों का नेटवर्क सामने आने की बात कही गई है।
यह भी पढ़े : सुवर्णरेखा में मछलियों की मौत पर NGT में जांच रिपोर्ट पेश, टाटा स्टील पर जुर्माने की अनुशंसा
जांच के मुताबिक, इन कंपनियों के जरिए बिना किसी वास्तविक सामान या सेवा की सप्लाई के ₹5,000 करोड़ से ज्यादा के इनवॉइस जारी किए जाने का आरोप है। इन बिलों के जरिए करीब ₹734 करोड़ से अधिक का फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट (ITC) तैयार कर उसका इस्तेमाल किए जाने की भी जांच हो रही है।
अब ED इस पूरे नेटवर्क की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। जांच में इन कंपनियों के बैंक खातों, पैसों के लेन-देन और उनसे जुड़ी संपत्तियों को भी खंगाला जा रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अब तक ₹20 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों पर कार्रवाई की जा चुकी है। एजेंसी को कुछ और संपत्तियों की जानकारी मिलने की बात भी सामने आई है, जिनकी जांच की जा रही है।
जांच का फोकस अब इस बात पर है कि इन कंपनियों को किसने बनाया, इनके पीछे कौन लोग थे और फर्जी इनवॉइस के जरिए तैयार किए गए कथित ITC का पैसा आखिर कहां और किस तरह इस्तेमाल हुआ।
फिलहाल मामले की जांच जारी है। ED की आगे की कार्रवाई जांच में सामने आने वाले दस्तावेजों, बैंक लेन-देन और अन्य सबूतों पर निर्भर करेगी।
