Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

मानगो पुल पर महाजाम, 10 मिनट का सफर तय करने में लगे डेढ़ से दो घंटे

मानगो पुल पर महाजाम, 10 मिनट का सफर तय करने में लगे डेढ़ से दो घंटे

आर न्यूज/डेस्क : शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले मानगो पुल पर ट्रेलर पलटने के बाद शुक्रवार की सुबह भीषण ट्रैफिक जाम लग गया। जाम के कारण मानगो से साकची जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

यह भी पढ़े :मजदूरी कर पत्नी को बनाया सिपाही, नौकरी मिलने के बाद बढ़ीं दूरियां! पति ने SP से लगाई गुहार

जिस सफर को पूरा करने में आमतौर पर 10 से 12 मिनट लगते हैं, उसे तय करने में लोगों को डेढ़ से दो घंटे तक का समय लग गया।

ट्रेलर पलटने से बिगड़ी यातायात व्यवस्था

गुरुवार देर रात गांधी घाट के पास एक भारी ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। शुक्रवार की सुबह तक इसका असर यातायात व्यवस्था पर देखने को मिला। सड़क से ट्रेलर हटाने के लिए क्रेन की मदद लेनी पड़ी। इस दौरान मानगो पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयीं।

स्कूली बच्चे, मरीज और राहगीर परेशान

सुबह करीब 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगे जाम से स्कूली बच्चों, दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों, बुजुर्गों और मरीजों को काफी परेशानी हुई। डिमना रोड, पुरुलिया रोड और साकची गोलचक्कर तक वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गयी। कई लोग जाम से निकलने के लिए वाहन छोड़कर पैदल ही आगे बढ़ने लगे। जाम में एंबुलेंस के फंसने से भी लोगों की चिंता बढ़ गयी।

अतिक्रमण और बेतरतीब पार्किंग से बढ़ रही समस्या

स्थानीय लोगों का कहना है कि मानगो पुल के आसपास अतिक्रमण, सड़क किनारे खड़ी बसों और बेतरतीब पार्किंग के कारण जाम की समस्या लगातार गंभीर होती जा रही है। लोगों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन कराने और भारी वाहनों की आवाजाही पर निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

स्थायी समाधान की मांग

मानगो पुल पर बार-बार लगने वाले जाम से शहरवासियों की परेशानी बढ़ रही है। लोगों का कहना है कि जब तक अतिक्रमण और अव्यवस्थित यातायात पर प्रभावी कार्रवाई नहीं होगी, तब तक इस समस्या से स्थायी राहत मिलना मुश्किल है।

स्रोत: Prabhat Khabar की मूल खबर