आर न्यूज/डेस्क : देश के तीन बड़े IIT अब मेडिकल एजुकेशन के क्षेत्र में भी कदम बढ़ा रहे हैं। IIT Kanpur, IIT Kharagpur और IIT Madras में मेडिकल साइंस और इंजीनियरिंग को एक साथ जोड़ने की दिशा में काम चल रहा है। इसका मकसद ऐसे प्रोफेशनल तैयार करना है, जिन्हें मेडिकल साइंस के साथ-साथ टेक्नोलॉजी और इंजीनियरिंग की भी मजबूत समझ हो।
यह भी पढ़े :बकाया ट्रैफिक चालान बिजली बिल से जुड़ सकता है, सुप्रीम कोर्ट का सुझाव
IIT Madras ने 2026 से Medical Sciences and Engineering में चार साल का BS प्रोग्राम शुरू किया है। इसमें मेडिकल और इंजीनियरिंग दोनों क्षेत्रों के विषय पढ़ाए जाएंगे और छात्रों को अस्पताल में इंटर्नशिप का मौका भी मिलेगा। AI इन हेल्थकेयर, मेडिकल इमेजिंग, नई मेडिकल डिवाइस और ड्रग डिजाइन जैसे क्षेत्रों पर भी फोकस रहेगा।
वहीं IIT Kanpur में Gangwal School of Medical Sciences and Technology के जरिए मेडिकल एजुकेशन, रिसर्च और टेक्नोलॉजी को एक साथ लाने की योजना है। संस्थान का मेडिकल स्कूल सुपर-स्पेशियलिटी मेडिकल प्रोग्राम और इंजीनियरिंग, साइंस व मेडिसिन के बीच ट्रांसडिसिप्लिनरी रिसर्च पर काम कर रहा है।
IIT Kharagpur पहले से ही Medical Science and Technology के क्षेत्र में काम कर रहा है। यहां School of Medical Science and Technology की शुरुआत 2001 में हुई थी। संस्थान का MMST प्रोग्राम मेडिकल प्रोफेशनल्स को साइंस और इंजीनियरिंग स्किल्स से जोड़ता है।
इन संस्थानों की पहल का बड़ा लक्ष्य डॉक्टरों और इंजीनियरों के बीच मौजूद तकनीकी अंतर को कम करना है, ताकि भविष्य में मेडिकल डिवाइस, डायग्नोसिस, रोबोटिक्स, AI और दूसरी हेल्थ टेक्नोलॉजी को इलाज से बेहतर तरीके से जोड़ा जा सके। ‘Physician Engineer’ इसी इंटरडिसिप्लिनरी मॉडल की दिशा में एक नई अवधारणा है।
हालांकि, तीनों IIT की योजनाएं एक जैसी नहीं हैं। IIT Madras का मौजूदा BS प्रोग्राम सीधे मेडिकल साइंस और इंजीनियरिंग को जोड़ता है, जबकि IIT Kanpur और IIT Kharagpur के मॉडल में मेडिकल शिक्षा, रिसर्च और सुपर-स्पेशियलिटी पर अलग-अलग स्तरों पर जोर है।
