Breaking News
निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट निशा भगत की मौत पर झारखंड में सियासी बवाल! रघुवर दास ने मांगी CBI जांच, पाकुड़ में BJP ने फूंका CM हेमंत सोरेन का पुतलासाहिबगंज में देर रात गोलीबारी से हड़कंप, 45 वर्षीय मुन्ना साह के सिर में लगी गोली; हालत गंभीररांची में कांग्रेस नेता अंबा प्रसाद का सरकारी आवास सील, घर के बाहर टेंट लगाकर धरने पर बैठीं पूर्व विधायक; सियासत गरमाईजामबनी में दर्दनाक सड़क हादसा, खड़ी Pickup Van से टकराई Moped; 19 वर्षीय सुजय की मौके पर मौतआदित्यपुर के दो होटलों में Police की औचक छापेमारी, 40 से 50 युवक-युवतियों से पूछताछ; संचालकों को सख्त चेतावनीWhatsApp पर फर्जी mParivahan APK से साइबर ठगी का खतरा! फोन का Data और Bank Account हो सकता है हैकर्स के निशाने परदिल्ली में चलती Train की खिड़की से लटका चोरी का संदिग्ध आरोपी, यात्रियों ने पकड़ा हाथ; Video हुआ Viralलखनऊ में आगरा-लखनऊ Expressway पर भीषण हादसा, रेलिंग तोड़कर खाई में पलटी यात्रियों से भरी Bus; कई घायल, मौतों की भी खबरत्रिपुरा में भीषण Triple Accident, तीन गाड़ियों की जोरदार टक्कर में कई घायल; हाईवे पर मचा हड़कंपचांडिल बाजार में Bike से पटाखों जैसी आवाज निकालना पड़ा भारी, गुस्साए लोगों ने चार युवकों को पीटाजमशेदपुर के धतकीडीह में मकान में भीषण आग, Bike जलकर राख; पिछले दरवाजे से निकलकर व्यक्ति ने बचाई जानआधुनिकता की दौड़ में खो रही मिट्टी के घरौंदों की पहचान, बिक्री घटने से मायूस कुम्हार, पारंपरिक कला पर संकट

टाटानगर होकर जयपुर जाएगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, 4 नवंबर से नियमित परिचालन शुरू, जानें रूट और टाइमिंग

टाटानगर होकर जयपुर जाएगी नई एक्सप्रेस ट्रेन, 4 नवंबर से नियमित परिचालन शुरू, जानें रूट और टाइमिंग

आर न्यूज/डेस्क : झारखंड के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। संतरागाछी से जयपुर के खातीपुरा स्टेशन के बीच नई एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ किया गया है। यह ट्रेन टाटानगर, चांडिल, रांची समेत कई प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी।

यह भी पढ़े : टुइलाडुंगरी गुरुद्वारा से 60 श्रद्धालुओं का जत्था चंद्रकोना गुरुद्वारा साहिब के दर्शन के लिए रवाना

नई रेल सेवा शुरू होने से जमशेदपुर और आसपास के यात्रियों को जयपुर सहित उत्तर भारत के कई शहरों तक पहुंचने का सीधा विकल्प मिलेगा।

4 नवंबर से शुरू होगा नियमित परिचालन

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, नई एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित परिचालन 4 नवंबर से संतरागाछी और 6 नवंबर से खातीपुरा स्टेशन से शुरू होगा। ट्रेन सप्ताह में एक दिन संचालित की जाएगी।

सोमवार को आयोजित ऑनलाइन कार्यक्रम में ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

टाटानगर स्टेशन पर क्या होगी ट्रेन की टाइमिंग?

नई एक्सप्रेस ट्रेन का टाटानगर रेलवे स्टेशन पर पांच मिनट का ठहराव निर्धारित किया गया है।

संतरागाछी से खातीपुरा की ओर जाने वाली ट्रेन:

  • टाटानगर आगमन: शाम 5:50 बजे
  • टाटानगर प्रस्थान: शाम 5:55 बजे

खातीपुरा से संतरागाछी लौटने वाली ट्रेन:

  • टाटानगर आगमन: दोपहर 3:05 बजे
  • टाटानगर प्रस्थान: दोपहर 3:10 बजे

इन प्रमुख स्टेशनों से होकर गुजरेगी ट्रेन

नई एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग में टाटानगर, चांडिल, पुरुलिया, मुरी, रांची, लोहरदगा, प्रयागराज, कानपुर और आगरा जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं।

इस रेल सेवा से झारखंड के यात्रियों को राजस्थान और उत्तर भारत के विभिन्न शहरों की यात्रा करने में सुविधा मिलने की उम्मीद है। खासकर जमशेदपुर, रांची और आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा।

टाटानगर स्टेशन के विकास पर भी हुई चर्चा

कार्यक्रम के दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने टाटानगर रेलवे स्टेशन के विकास से जुड़ी योजनाओं का भी उल्लेख किया।

उन्होंने बर्मामाइंस में प्रस्तावित सिग्नेचर ब्रिज और कुदादा में नए रेलवे स्टेशन की योजना का जिक्र किया। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में रेलवे सुविधाओं और यात्री आवागमन को बेहतर बनाने की उम्मीद जताई जा रही है।

नई एक्सप्रेस ट्रेन के शुरू होने से टाटानगर रेलवे स्टेशन की कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। यात्रियों को यात्रा से पहले ट्रेन की विस्तृत समय-सारणी, परिचालन दिवस और टिकट उपलब्धता की जानकारी रेलवे के आधिकारिक माध्यमों से जांचने की सलाह दी जाती है।