आर न्यूज/डेस्क : आगामी दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर आजादनगर थाना शांति समिति की बैठक होटल महल इन के सभागार में आयोजित की गई। बैठक में पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात, स्ट्रीट लाइट और सड़क की स्थिति समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
यह भी पढ़े : जमशेदपुर में JMM का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन SIR और वोट से जुड़े मुद्दों पर उठाई आवाज
बैठक में पूजा समितियों के लाइसेंसधारियों और शांति समिति के सदस्यों ने पूजा के दौरान विशेष सफाई अभियान चलाने, प्रमुख स्थानों पर ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने और खराब स्ट्रीट लाइट को दुरुस्त कराने की मांग रखी। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए बुनियादी सुविधाओं को बेहतर करने पर भी जोर दिया गया।
नशेड़ियों और असामाजिक तत्वों पर रहेगी नजर
बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान नशे की हालत में उत्पात करने वालों और असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने पर सहमति बनी। थाना प्रभारी रंजन कुमार ने कहा कि पूजा के दौरान शांति और सुरक्षा बनाए रखने में शांति समिति की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने समिति के सदस्यों से पुलिस के साथ समन्वय बनाकर काम करने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तत्काल सूचना पुलिस को देने की अपील की।
खराब स्ट्रीट लाइट और सड़कों की मरम्मत पर जोर
अपर नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम जितेंद्र कुमार ने पूजा से पहले खराब स्ट्रीट लाइट की मरम्मत कराने और जरूरत वाले स्थानों पर नई स्ट्रीट लाइट लगाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सड़कों में मौजूद गड्ढों को भरने और पूजा मार्गों की स्थिति बेहतर करने को कहा गया, ताकि रात के समय श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो।
बैठक में पूजा के दौरान यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने और किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने पर भी चर्चा हुई।
ये लोग रहे मौजूद
बैठक में अपर नगर आयुक्त, मानगो नगर निगम जितेंद्र कुमार, आजादनगर थाना प्रभारी रंजन कुमार, सिटी मैनेजर निशांत कुमार और एई अमित आनंद मौजूद रहे। शांति समिति की ओर से अपूर्व पाल, अभिनव कुमार सिन्हा, सुरेंद्र शर्मा, जानकी देवी, मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, राजू गोराई, वार्ड मेंबर जेबा परवीन, इरफान खातून, भवानी सिंह, जुबैद आला, आफताब आलम, फिरोज असलम, ताहिर हुसैन, सैयद आलम और फरहत समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।
बैठक का संचालन आजादनगर थाना शांति समिति के सचिव मुख्तार आलम खान ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन सरदार गुरुचरण सिंह ने किया।
